Others

यदि भारत कश्मीर पाकिस्तान को दे देगा तो ...

K

| Updated on June 19, 2019 | others

यदि भारत कश्मीर पाकिस्तान को दे देगा तो क्या होगा?

1 Answers
550 views
K

@kandarpdave1975 | Posted on June 19, 2019

यह सवाल कई बार लोगो के दिमाग में आता है की कश्मीर अगर पाकिस्तान को दे दिया जाए तो शायद वहां के हालात बहेतर हो और अपने देश में भी शांति हो जाए। पर ऐसा हो नहीं सकता। इस के पीछे काफी वजहें है। सबसे पहली वजह है की पाकिस्तान को कश्मीर देना मतलब अपने पक्ष को गलत मान लेना। इस से कल को पाकिस्तान जूनागढ़ और हैदराबाद पर भी अपना दावा करेगा तो क्या भारत वो भी दे देगा? दूसरी वजह है इस से शांति नहीं होनेवाली क्यूंकि इस पडोशी मुल्कको कोई ना कोई वजह चाहिए की जिस से वो हिन्दुस्तान से लड़ता रहे। वो खुद तो कोई प्रगति नहीं कर पाया और इसीलिए उस से भारत की प्रगट भी नहीं देखि जाती। इसकी तीसरी और सबसे बड़ी वजह है की इस से कश्मीर बर्बाद हो जाएगा।

Article image सौजन्य: इंडिया टीवी

अभी अलगाववादी नेताओ को पाकिस्तान सर पर बिठाता है पर कश्मीर हाथ में आते ही वो कब मुसलमान से मोहाजिर बन जाएंगे उन्हें पता भी नहीं चलेगा। इतना ही नहीं कश्मीर को दे देने से भारत के दूसरे राज्यों की स्थिरता और शांति पर भी बहुत बड़ा जोखिम हो सकता है और इसी लिए कश्मीर पाकिस्तान को नहीं दिया जा सकता। कश्मीर को ना देने में ही भारत का हित है।


0 Comments