स्वस्थ नींद के लिए आप क्या करेंगे? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

श्याम कश्यप

Choreographer---Dance-Academy | Posted on | Health-beauty


स्वस्थ नींद के लिए आप क्या करेंगे?


4
0




Content writer | Posted on


किसी भी व्यक्ति के जीवन में अच्छी नींद बहुत जरुरी है क्योंकि जिस तरह हम सभी वर्तमान में अपने जरुरी कामों में व्यस्त है ऐसे में किसी के पास भी वक़्त नहीं है के वह सही तरीके से अपनी नींद पूरी करें और अपना ध्यान रखें | वैसे भी आम तौर पर अच्छी सेहत के लिए नींद बहुत जरुरी है वरना इसका सारा असर सेहत पर पड़ता है | अच्छी सेहत के साथ - साथ इसका असर आपके स्वभाव पर भी पड़ता है | नींद केवल शारीरिक नहीं बल्क‍ि मानसिक जरूरत भी है |


Letsdiskuss

-HOTSPOT

अच्छी नींद के लिए आप इन चीज़ों का इस्तेमाल करें -
1. चेरी
चेरी में मेलाटोनिन होता है जो हमारे शरीर के आंतरिक चक्र को नियमित करने में मदद करता है इसलिए एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सोने से पहले एक मुट्ठी चेरी का सेवन अच्छी नींद लेने में मददगार साबित होता है, आप चाहें तो चेरी का जूस भी पी सकते है |
2. दूध
रात को बिस्तर पर जाने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीना काफी फायदेमंद होता है | दूध में मौजूद Tryptophan और serotonin अच्छी नींद लेने में मदद करते है |
3. केला
केले में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो मांस-पेशि‍यों को तनावमुक्त करते हैं और यह बात हम सभी जानते है कि इसमें मौजूद मैग्न‍िशि‍यम और पोटैशि‍यम अच्छी नींद को बढ़ावा देते हैं ऐसे में आप दिन में एक बार केला जरूर खाएं |



2
0

Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | Posted on


व्यक्ति के लिए नींद बहुत ही आवश्यक होती है। अच्छी नींद होने के कारण मानसिक तनाव नहीं रहता और शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए उस व्यक्ति को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिये। एक अच्छी नींद पाने के लिए हमेशा अपने डाइट को अच्छा रखना चाहिए। रोजाना व्यायाम करना चाहिए। रात में जल्दी सो जाएं, अधिक देर तक फोन का यूज ना करें, अधिक से अधिक पानी पिए।Letsdiskuss


2
0

Content writer and teacher also | Posted on


स्वस्थ नींद महत्वपूर्ण है। आपका शरीर ऐसा स्विच नहीं है जिसे आप बंद / अचानक चालू करते हैं। सोने की प्रक्रिया से जागने की प्रक्रिया के लिए - शरीर, (और मन) को चेतन, अवचेतन और फिर चेतन के बीच संक्रमण के लिए आसान बनाने की आवश्यकता है।

यहाँ कुछ चीजें हैं जिनसे आप स्वस्थ नींद ले सकते हैं:

Letsdiskuss

1. सोने के लिए पर्याप्त समय दें। अपने अलार्म सेट के साथ 2:00 बजे बिस्तर पर मत जाओ। हमें हर रात कम से कम 7 घंटे की नींद की आवश्यकता है। आठ घंटे इष्टतम राशि है।

2. बिस्तर पर जाने के बारे में बात करते हुए, जल्दी सोएं ताकि आप पर्याप्त नींद ले सकें और फिर भी सुबह जल्दी उठ सकें। जल्दी जागने से आपके मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य में काफी सुधार होगा, जो बाद में आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार करेगा।

3. जैसे-जैसे यह आपके सोने के समय के करीब आता जाता है, स्मार्ट फोन के उपयोग को कम करता जाता है। आप सोने से कम से कम एक घंटे पहले अपने स्मार्ट फोन, कंप्यूटर और टीवी का उपयोग करने से पूरी तरह से बचना चाहते हैं। (ये डिवाइस नीली रोशनी का उत्सर्जन करते हैं, जो मस्तिष्क को लगता है कि यह दिन का समय है।) यदि आपको अपने फोन का उपयोग करना है, तो विरोधी चमक चश्मा पहने जो नीले प्रकाश को अवरुद्ध करते हैं।

4. शाम को 4 के बाद कैफीन का सेवन न करें।

5. सोने के समय से कम से कम 2 घंटे पहले हल्का डिनर करें।

6. सोते समय अधिक मात्रा में कोई भी तरल पदार्थ पीने से बचें। रात के बीच में पेशाब करने की इच्छा आपकी नींद को बाधित कर सकती है।

7. अच्छे गद्दे और तकियों में निवेश करें।

8. अपने दिमाग और शरीर को तरोताजा करने के लिए सोने से पहले गर्म स्नान या स्नान करें।

9. दोपहर में झपकी लेने से बचें।

10. अपना काम न करें या बिस्तर पर तनाव का अध्ययन न करें। यदि आप तनाव ग्रस्त हैं, तो बस कुछ समय के लिए अपने दोस्त या परिवार से बात करने से आपको अच्छा महसूस करने में मदद मिल सकती है।

11. सुनिश्चित करें कि कमरे में एक अच्छा माहौल है। सुनिश्चित करें कि कोई शोर न हो और कमरे का तापमान आपके आराम स्तर के अनुसार हो। एक सुखद गंध के लिए लैवेंडर-फ्लेवर्ड रूम स्प्रे स्प्रे करें। अपनी दृष्टि के आस-पास या आसपास किसी भी तेज रोशनी से बचें।

12. लगातार नींद और जागने की दिनचर्या बनाए रखें। हर रात एक ही समय पर सोएं। रोज सुबह एक ही समय पर जागें। हां, तब भी जब शनिवार और रविवार हो।




2
0

Occupation | Posted on


स्वस्थ नींद के लिए रोजाना हमें रात मे सोने से पहले एक गिलास दूध मे एक चुटकी हल्दी डालकर दूध पीने नीद अच्छी आती है।


स्वस्थ नींद के लिए दिन मे नहीं सोये वरना रात मे नीद नहीं आएगी दिन मे 1घंटे आराम करे जिससे आपको रात मे अच्छी नीद आएगी और आप रात मे 7-8घंटे भरपूर नीद ले पाएंगे।

स्वस्थ नींद के लिए हमें रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए जिससे रात मे अच्छी नीद आएगी, लेकिन याद रहे कि बिस्तर मे जाने से पहले एक्सरसाइज कर ले, बिस्तर मे जाने के बाद
एक्सरसाइज ना करे।

Letsdiskuss


2
0

| Posted on


यदि आप अपनी नींद पूरी नहीं करते हैं तो इसका असर आपकी मानसिक और शारीरिक विकास पर असर डालता है। जो व्यक्ति अपनी नींद पूरी नहीं करता है उसे कई सारी बीमारियां हो सकती है जैसे कि चिड़चिड़ापन, भूलने की बीमारी, बात बात में गुस्सा करना, इन सभी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए यदि आप अच्छी नींद लेना चाहते हैं तो इसके लिए आप इन उपायों को अपना सकते हैं।

जब भी आप सोने जाए तो सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध का सेवन करें, केले का भी सेवन करना फायदेमंद होता है, चेरी का जूस भी पीना फायदेमंद होता है।Letsdiskuss


2
0

| Posted on


दोस्तों आपको पता ही होगा कि सेहत के लिए स्वस्थ नींद कितनी आवश्यक है। एक पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि स्वस्थ मिलने के लिए आपको को क्या करना चाहिए । अच्छी नींद सेहत के लिए अच्छी होती ही है साथ में कई बीमारियों से दूर ही रहती है। पर बहुत लोगों को पता ही नहीं है कि स्वास्थ्य नींद सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है। कम से कम आपको 1 दिन में 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। अच्छी नींद ना लेने के कारण तनाव, मधुमेह और दिल से जुड़ी बीमारियां होती हैं। इसीलिए अच्छी नींद स्वास्थ के लिए बहुत आवश्यक है।

Letsdiskuss


2
0