बॉलीबुड में आगे का बॉ बॉम्बे शब्द से आया है और शेष लीवुड हॉलीवुड से लिया गया है। इस तरह हमने अपने सिनेमा के लिए बॉलीवुड शब्द बनाया था। यह वाकई एक रोचक मगर सच्ची कहानी है |
इसके अलावा आपको बता दे की हॉलीवुड अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक शहर है जो अमेरिकन फिल्म इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा केंद्र है और इसलिए वहाँ के सिनेमा के लिए 'हॉलीवुड' शब्द बन गया। बॉलीवुड भी हॉलीवुड से प्रभावित संज्ञा है और ऐसा ही एक शब्द कलकतिया सिनेमा के लिए टॉलीवुड है जिसमें टॉलीगंज से टॉली आया है। अब आप समझ गए होंगें की आखिर कैसे बॉलीवुड बना |