Entertainment / Lifestyle

प्रेग्नेंसी की संभावना कब ज्‍यादा हो सकत...

image

| Updated on September 16, 2022 | entertainment

प्रेग्नेंसी की संभावना कब ज्‍यादा हो सकती है?

4 Answers
1,689 views
M

@madhumitaverma3383 | Posted on August 30, 2022

प्रेग्नेंट होना किसी भी महिला के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण फैसले में से एक होता है। क्योंकि सही समय पर गर्भधारण करना जिंदगी का अहम फैसला होता है। इस समय महिलाओं के लिए डॉ अलग - अलग तरीके के रूल को फॉलो करने के लिए भी कहते है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सही उम्र में गर्भधारण करने से महिलाओं के लिए जहां हेल्दी प्रेगनेंसी और नेचुरल चाइल्डबर्थ की संभावना अधिक बढ़ जाती है वहीं, गर्भधारण करने से पहले पूर्ण योजना बनानी पड़ती है।अगर एक महिला के नज़र से देखा जाये तो यह कोई आसान काम नहीं होता है। ऐसा माना जाता है कोई भी महिला पूरे महीने में कभी भी गर्भवती नहीं होती है बल्कि कुछ दिन विशेष होते हैं, जिनपर कंसीव करने में आसानी होती है। महिलाओं का मासिक चक्र 26 से लेकर 36 दिनों का होता है और उन्हीं दिनों में गर्भवती होनी की संभावना सबसे ज्यादा रहती है, हालांकि ये उनके मासिक चक्र की लंबाई पर निर्भर करता है।

Article image

महिला के अंडाशय से अंडे के बाहर निकलने को ओवुलेशन कहा जाता है। ओवुलेशन पीरियड में इस प्रक्रिया से महिला हर महीने गुजरती है। महिला के शरीर से निकले अंडे इस पीरियड में पुरुष के वीर्य से मिलने के लिए तैयार होते हैं। यही वो समय है जब महिला का शरीर सबसे ज्यादा फर्टिलाइज होता है, यानी इस दौरान संभोग करने से आसानी से गर्भधारण कर सकती हैं। अगर महिला मां नहीं बनना चाहती है तो इस दौरान संभोग न करने से गर्भधारण से बचा जा सकता है। प्रेग्नेंट होने के लिए ओवुलेशन पीरियड का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है, क्योंकि भिन्न महिलाओं के लिए यह समय अलग-अलग होता है।

Article image

महिलाएं ओवुलेशन के लक्षणों को भी समझ सकती हैं। इस समय वेजाइनल डिस्चार्ज पर भी ध्यान दें। योनि से निकलने वाला तरल गाढ़ा हो जाता है और सामान्य से अधिक चिपचिपा रहता है। साथ ही महिला के शरीर का तापमान बढ़ जाता है। कुछ महिलाओं को ओवुलेशन के समय पेट के नीचे हल्का दर्द होता है जो कि कुछ मिनट या घंटों रह सकता है। महिलाएं ओवुलेशन प्रेडिक्टर किट की मदद भी ले सकती हैं।

1 Comments
logo

@preetipatel2612 | Posted on September 14, 2022

पीरियड के टाइम संभोग करने से महिलाएं जल्दी प्रेग्नेंट हो जाती हैं। क्योंकि, ओवुलेशन पीरियड के टाइम संभोग करने की इच्छा अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक हो जाती है। अगर किसी महिला को जल्दी प्रेग्नेंट होना है तो उसे ओवुलेशन पीरियड का ध्यान रखना आवश्यक होगा। क्योंकि संभोग करने के बाद अंडशय से निकालने वाला अंडा गभग 24 से 36 घंटे तक जीवित रह सकता है।इसलिए अगर कोई महिला इस दौरान संभोग करती हैं तो उसकी प्रेग्नेंसी की संभावना बहुत अधिक हो जाती है।Article image

1 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on September 15, 2022

बहुत ही अच्छा सवाल पूछा गया है की प्रेगनेंसी की संभावना सबसे अधिक कब हो सकती है तो चलिए आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं की प्रेगनेंसी की संभावना सबसे अधिक कब होती है?

प्रेग्नेंट होने के लिए यदि आप मासिक धर्म के 5 दिन बाद संभोग करते हैं तो ऐसा करने से आपके प्रेग्नेंट होने की संभावना बहुत ही जल्द हो जाती है। क्योंकि मासिक धर्म के समय हमारे अंडाशय में अंडे बनने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए यदि आप जल्द से जल्द गर्भ धारण करना चाहती है तो पीरियड के समय संभोग अधिक करने से प्रेगनेंट जल्दी हो सकती हैं।Article image

1 Comments
logo

@aanchalsingh1985 | Posted on September 16, 2022

दोस्तों आज के प्रशन में पूछा गया है कि प्रेगनेंसी की संभावना कब ज्यादा बढ़ जाती है।

पीरियड की अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी 5 दिन तक मासिक धर्म मे अंडाशय में अंडे बनने की संभावना अधिक रहती है। इसी की वजह से किसी भी समय गर्भधान हो सकता है क्योंकि शुक्राणु सेल फैलोपियन ट्यूब की तरह मेहमान नवाजी वातावरण 5 दिनों तक उपस्थित रहते हैं और इसी दौरान यदि कोई महिला संभोग करती है तो प्रेग्नेंट होने के चांस अधिक होते हैं.।Article image

1 Comments