महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को कब-कब खिताब दिलाया? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

श्याम कश्यप

Choreographer---Dance-Academy | Posted on | Sports


महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को कब-कब खिताब दिलाया?


0
0




Creative director | Posted on


महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सर्वाधिक सफल कप्तान रहे हैं | उनकी कप्तानी में भारत ने विभिन्न ख़िताब जीते | उन्होंने वर्ल्ड कप , टी-२० वर्ल्ड कप व विभिन्न ख़िताब जीत कर भारतीय क्रिकेट को ऊचाइंयों पर पहुंचाया है | महेंद्र सिंह धोनी जब चेन्नई सुपर किंग के कप्तान बने टॉप लोगो को उनसे बहुत उम्मीदे थी तथा वह उन उम्मीदों पर खरे भी उतरे | चेन्नई सुपर किंग तीन बार आईपीएल की विजेता टीम रही तथा ११ में से ७ बार फिनाले में पहुंची |
2010 ,2011 व 2018 मई चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की विजेता रही |


1
0

(BBA) in Sports Management | Posted on


भारतीय क्रिकेट का एकलौता एक ऐसा शख्स जिसके नेतृत्व में न सिर्फ 1 या 2 बल्कि कई ऐसे खिताब जीते गये है जिसे गिनते वक्त गर्व महसूस होगा | भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने से लेकर 2011 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल में 3 बार चैंपियन होने वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान और हीरो हैं महेंद्र सिंह धोनी | महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में न सिर्फ 3 बार चैंपियन बनी बल्कि कुल 11 आईपीएल सीजन में 7 बार फाइनल में भी प्रवेश किया है | इसका पूरा श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को जाता है, जिन्होंने अपनी बैटिंग और दिमागी खेल के बदौलत यह उपलब्धि हासिल की है |

 
Letsdiskuss
 
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की भी उपाधि है | झारखंड राज्य के रांची शहर में एक राजपूत परिवार में जन्मे धोनी को पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है | धोनी भारतीय क्रिकेटर तथा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं,और भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान हैं | 2014 में टेस्ट क्रिकेट को कप्तानी के साथ अलविदा कह दिया था | धोनी ने 4 जनवरी 2017 को भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 20-20 टीम की कप्तानी छोड़ी, लेकिन वह आईपीएल में कप्तानी करते रहे और साल 2010, 2011 और 2018 को अपने कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन बनाया |
 


0
0