राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है ?

S

| Updated on January 12, 2022 | Education

राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है ?

3 Answers
1,700 views
A

@arjunkumar7099 | Posted on May 17, 2021

  1. राष्ट्रीय महिला दिवस 13 फरवरी को मनाया जाता है । क्योंकि 13 फरवरी सन 1879 को हैदराबाद में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी व भारतीय कोकिला कही जाने वाली सरोजिनी नायडू का जन्म हुआ था। सरोजिनी नायडू ने भारतीय महिलाओं को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसलिए 13 फरवरी उनके जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। और यदि बात विश्व की करें तो विश्व में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।Article image

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on January 11, 2022

भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस 13 फरवरी को मनाया जाता है क्योंकि इस दिन स्वतंत्रता सेनानी और कोकिला कहीं जाने वाली महिला सरोजिनी नायडू का जन्म हुआ था तभी से इस दिन को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। क्योंकि सरोजिनी नायडू ने भारत की महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में बखूबी भूमिका निभाई है। और अगर बात की जाए की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को पूरे विश्व में मनाया जाता है। राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं को सम्मानित किया जाता है और पुरस्कार भी दिया जाता है। और इसे तब से मनाया जाने लगा है जब से हमारा देश आजाद हुआ है।Article image

0 Comments
R

@rajnipatel6804 | Posted on January 11, 2022

भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस 13 फरवरी 2014 को बनाया गया था राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 13 फरवरी को बनाया जाता है सरोज सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी सन 1879 को हैदराबाद में हुआ था भारतीय स्वतंत्रता सेनानी व भारतीय कोकिला कहीं जाने वाले सरोजिनी नायडू थी उनका नाम और जन्म की तारीख को भारत में राष्ट्रीय महिला के रूप में बनाने के लिए भारतीय महिला संघ और अखिल भारतीय महिला सम्मेलन के सदस्यों द्वारा किया गया था सरोजनी नायडू भारतीय महिलाओं को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं विश्व में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मनाया जाता है!

Article image

0 Comments