जीप रैंगलर SUV के 3 डोर और 5 डोर मॉडल भारत कब पहुंचेंगे - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Sumil Yadav

| Posted on | others


जीप रैंगलर SUV के 3 डोर और 5 डोर मॉडल भारत कब पहुंचेंगे


2
0




Mechanical engineer | Posted on


जीप और भारत का बहुत पुराना रिश्ता है | हालाँकि जीप और भारत का रिश्ता बिलकुल नया भी है | कैसे ? जीप के नाम से आज भी आम भारतीय विलिस जीप या फिर महिंद्रा जीप को याद करता है | परन्तु जीप कंपनी अलग है और इसने भारत में रैंगलर अनलिमिटेड, कंपास और चेरोकी मॉडल्स भारत में उतारे है | इनमे जीप कंपास को हाल ही में भारी सफलता मिली है | रैंगलर के मॉडल्स भी SUV प्रेमियों में बहुत प्रचलित रहे है |

जीप रैंगलर अनलिमिटेड SUV का अभी अनलिमिटेड एडिशन भारत में उपलब्ध है | यह 5 मेटल डोर वाली SUV है | ऐसी चर्चा है की जीप कंपनी जल्द ही रैंगलर की 3 डोर और 5 डोर नए मॉडल्स भी भारत में उतारेगी | हाल ही में मुंबई एअरपोर्ट के बाहर जीप के इन 3 डोर और 5 डोर के मॉडल्स को देखा गया है | हालाँकि हो सकता है की यह मॉडल्स सिर्फ स्पेशल आर्डर पर मंगाए गए हो | यह भी हो सकता है की कंपनी ने सिर्फ कुछ ही ऐसी जीप कारें मंगवाई हों जिससे वह इन नए मॉडल्स की डिमांड का आंकलन कर सके |

जीप भारत में अपने मॉडल्स को पूर्णतया बने मॉडल (CBU) के रूप में बेचती है | जीप रैंगलर की शुरुआती कीमत 56 लाख के लगभग है और इस कार ने भारत में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है |

Letsdiskuss


1
0