इस साल 2019 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Medha Kapoor

B.A. (Journalism & Mass Communication) | Posted on | Astrology


इस साल 2019 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा ?


0
0




Astrologer,Shiv shakti Jyotish Kendra | Posted on


आज नए साल का पहला दिन | आज के दिन की शुरुवात के साथ मानव जीवन में कई बदलाव होते हैं | कुछ बदलाव ऐसे होते हैं जो मनुष्य अपनी मर्जी से करता है और कुछ ऐसे बदलाव होते हैं जो इंसान के जीवन में वक़्त के हिसाब से हो जाते हैं | जैसे की साल बदलता है वैसे ही ज्योतिष में मनुष्य के सितारे बदल जाते हैं | ग्रह और नक्षत्र बदल जाते हैं |


2018 में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण से काफी लोगों की राशि भी प्रभावित हुई | अब साल 2019 में जब नया साल शुरू हो गया है, तब भी कुछ लोगों के ग्रह और नक्षत्र और राशि भी प्रभावित होंगी | आपको बता दें साल 2019 की शुरुवात में ही सूर्य ग्रहण लगने वाला है | जनवरी महीने के पहले हफ्ते में ही सूर्य ग्रहण लगेगा |

साल 2019 का सूर्य ग्रहण पौष अमावस्या पांच जनवरी की आधी रात के बाद छह जनवरी की मध्य तक लगेगा | इसका अर्थ है, की इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को लगने वाला है | वैसे यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा यह ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, अफ्रीका, अमेरिका में दिखाई देगा | पर फिर भी इस साल का पहला ग्रहण है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा |

क्या न करें सूर्य ग्रहण के दिन :-
- ग्रहण के समय अच्छा काम करना अच्छा माना जाता है | अगर आप ग्रहण के समय स्नान, दान, मंत्र सिद्धि, तीर्थस्नान, जप-पाठ, मंत्र एवं स्तोत्र-पाठ, ध्यान हवन जैसे शुभ काम करते हैं तो यह शुभ माना जाता है |

- जैसे ही सूर्य ग्रहण शुरू होता है, उससे पहले ही दान देने वाला सारा सामान अलग निकाल कर रख लें और उसके बाद जैसे ही ग्रहण ख़त्म हो तो वो सारा सामान किसी को दान देना चाहिए |

सूर्य ग्रहण के समय इस मंत्र का जाप करते रहें |

सूर्य मंत्र: ॐ घृणि सूर्याय नम:|| महामृत्युंजय मंत्र: ॐ त्र्यम्बक यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धन्म। उर्वारुकमिव बन्धनामृत्येर्मुक्षीय मामृतात् !!

Letsdiskuss
(Courtesy : इंडिया टीवी - India TV )


0
0