Others

वे कौन सी कारे है जो भारत में सबसे ज्याद...

R

| Updated on December 25, 2017 | others

वे कौन सी कारे है जो भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय रही है?

1 Answers
861 views
S

@sumilyadav1430 | Posted on December 25, 2017

भारत में बहुत सी ऐसी कारे आयी या बनी है जो भारत में बहुत लोकप्रिय हुई है| मेंरे हिसाब से भारत में जो कार लोकप्रिय हुई है वे कार यह है|

१. ऐंबैसडर , इस कार का क्रेज़ इतना रहा कि इसे सबसे ज्यादा नेताओं और अधिकारियों ने इस्तेमाल किया| उसके बाद ऐंबैसडर कारों को टैक्सी मालिकों ने इस्तेमाल में लेना शुरू कर दिया| बढ़िया कैबिन स्पेस और मजबूत बॉडी क्वॉलिटी के लिए फेसम इस कार ने भारतीयों के दिल में एक अलग ही जगह बनाई।


२. मारुति सुजुकी ८००, भारत की पहली छोटी हैचबैक रही इस कार को भारत की सबसे लोकप्रिय कारों में शुमार किया जाता है। इस कार ने भारत के मध्यमवर्गीय लोगों के कार के सपने को साकार किया।


३. प्रीमियर पद्मिनी, ऐंबैसेडर को टककर देने वाली यह एकमात्र ऐसी कार एक जमाने में फिल्मी अभिनेताओ की पहली पसंद थी। मुंबई में इस कार को टैक्सी में भी इस्तेमाल किया जाता था|


४. मारुति सुजुकी स्टीम, भारत में मारुती कारों की दीवानगी इतनी थी कि इस कार की वेटिंग लिस्ट बहुत लंबी रहती थी। ऐसे में कंपनी ने कम्प्यूटराइज्ड लॉटरी सिस्टम के जरिए इस कार के चुनिंदा ग्राहकों बेचा करते थे|

५. मारुति सुजुकी जिप्सी, इसे इंडियन आर्मी सबसे ज्यादा प्रेफर करती है। यह कार लगभग न के बराबर शोर करती है|

0 Comments