किस दवा का सेवन महिलाओं में हार्ट अटैक औ...

| Updated on March 28, 2023 | Health-beauty

किस दवा का सेवन महिलाओं में हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा सकती है ?

3 Answers
831 views
S

@sweetysharma7577 | Posted on May 2, 2019

आजकल कि महिलाओं में हार्ट अटैक कि समस्यां कुछ ज्यादा बढ़ती जा रही है जिसका कारण है खुद के प्रति उनकी लापरवाही और बिना सलाह के बेवक़्त खायी गयी दवाइयां | महिलाएं अक्सर सिरदर्द, पेटदर्द या बुखार होने पर बिना डॉक्टर की सलाह लिए कोई भी एंटीबायोटिक दवाई ले लेती हैं। लेकिन सभी महिलाओं को इस बात से परहेज़ करना चाहिए क्योंकि हाल में हुए अध्ययन के मुताबिक, जो महिलाएं लंबे समय तक एंटीबायोटिक दवाएं लेती हैं, उनमें हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन सेहत से जुड़ी और भी कई बीमारियों का कारण बन सकता है।

Article image (courtesy-NetDoctor)
इस अध्यन में यह भी बताया गया है कि जो महिलाएं 40-60 साल की उम्र कि होती है उनमें इसका खतरा ज्यादा होता है और जो महिलाएं जो 2 महीने या उससे अधिक समय तक एंटीबायोटिक ले रहीं हैं उनमें दिल के रोगों और स्ट्रोक का खतरा 32% ज्यादा होता है।

एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल से बैक्टीरिया प्रतिरोधी बन जाते हैं। ये बैक्टीरिया मनुष्यों और जानवरों को संक्रमित कर सकते हैं। गैर-प्रतिरोधी बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण से उनका इलाज कठिन हो जाता है। यही वजह है कि सबको कहा जाता है कि आप अपना ध्यान रखें और बीमारियों से दूर रहे |

एंटीबायोटिक दवाएं सेहत के लिए घातक नहीं हैं लेकिन यह 2 स्थितियों में नुकसानदाई हो जाती हैं। पहला तब जब आप इन्हें बिना जरूरत के कहते है और दूसरा इन्हें यदि आप लंबे समय तक इस्तेमाल करते रहें तब |

लगातार एंटीबायोटिक खाने के साइड इफेक्ट्स

- पेट से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती है -
अधिक एंटीबायोटिक लेने से आपको पेट की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इससे डायरिया का खतरा काफी बढ़ जाता है। साथ ही इससे प्रो-इंफेक्शन इम्यूनिटी विकसित हो सकता , जिससे शरीर में हुआ इंफेक्शन जल्दी ठीक नहीं होता और अगर यह बहुत ज्यादा नुक्सान पहुचये तो लिवर भी ख़राब होने का डर रहता है |

- गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक -
इस शोध में यह भी बताया गया है कि प्रेग्नेंसी के समय में किसी भी एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन मां और बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on March 27, 2023

क्या आप जानते हैं कि किन दवाओं का सेवन करने से महिलाओं में हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा सकती है शायद आपको मालूम नहीं होगा वैसे तो हार्ट अटैक का खतरा कई कारणों से आ सकता है जैसे कि खराब जीवनशैली लेकिन एक और मुख्य वजह है जो महिलाओं में अधिक देखने को मिल रही है। आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली दर्द निवारक दवाएं दिल संबंधी बीमारियों को बढ़ा सकती है जिसके सेवन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए।

Article image

0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on March 27, 2023

अनचाहे गर्भ से बचने के लिए महिलाएं गर्भनिरोधक दवाइयों का ज्यादा सेवन करती है जिसके कारण महिलाओं में हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे बढ़ जाते है। इसके अलावा गर्भनिरोधक दवाईयो का अधिक सेवन करने से महिलाओ के हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है और आगे चलकर महिलाओं क़ो हार्ट अटैक आने या स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। इन सभी समस्याओं के लिए गर्भनिरोधक दवाइयां ही जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि मोटापा, धूम्रपान, अल्कोहल जैसे विभिन्न कारणों से भी अटैक आने तथा स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।Article image

0 Comments