दोस्तों क्या आप जानते हैं कि हमारे भारत देश में कौन सा अनाज सबसे ज्यादा खाया जाता है। यदि आप जानते हैं तो अच्छी बात है और यदि जिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं है तो आज मैं उन लोगों को इसकी जानकारी देना चाहूंगी।
हमारे भारत देश में सबसे अधिक खाया जाने वाला अनाज है चावल। जी हां दोस्तों चावल को ही हमारे भारत देश में सबसे अधिक खाया जाता है। मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि हमारे भारत देश का राष्ट्रीय भोजन खिचड़ी है यही वजह है कि भारत के अधिकतर राज्य में खिचड़ी को अधिक पसंद किया जाता है इसलिए लोगों खिचड़ी बनाकर खाना अधिक पसंद करते हैं। मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि हमारे भारत देश के तीन राज्यों में चावल का अधिक उत्पादन किया जाता है पश्चिम बंगाल,उत्तर प्रदेश और पंजाब। इतना ही नहीं हमारे भारत देश को कृषि प्रधान देश भी कहा जाता है यह भी कहा जा सकता है कि भारत की लगभग आदि आबादी कृषि में कार्यरत है। हमारे भारत देश में चावल का उत्पादन की बात की जाए तो वह दूसरे नंबर पर आता है और पहले नंबर पर चीन आता है।
चलिए हम आपको चावल खाने के फायदे बताते हैं:-
दोस्तों यदि आप अपनी डाइट में चावल लेते हैं तो यह आपके दिल की सेहत के लिए फायदा देता है। चावल के सेवन से दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा कम किया जा सकता है।
यदि आप रिफाइंड चावल खाते हैं तो इससे आपको फाइबर की अच्छी मात्रा मिलती है। इसके सेवन से हाथों में सूजन नहीं होती है और सेहत को बढ़ावा भी मिलता है। इसलिए दस्त या पेट खराब होने पर उबले हुए चावल खाने की सलाह दी जाती है।
चावल के सेवन से ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
चावल में एनर्जी की भरपूर मात्रा पाई जाती है इसलिए शरीर में एनर्जी को बनाए रखने के लिए चावल का सेवन करना चाहिए।



