हमारे शरीर का सबसे गंदा भाग कौन सा है?

image

| Updated on March 28, 2023 | Health-beauty

हमारे शरीर का सबसे गंदा भाग कौन सा है?

3 Answers
341 views
S

@setukushwaha4049 | Posted on March 24, 2023

हमारे शरीर का सबसे गंदा भाग मुँह होता है, क्योंकि मुँह मे ही सबसे ज्यादा गंदे बैक्टीरिया पाये जाते है।रिसर्च के मुताबिक यह पता चला है कि मुंह में 600 तरह के बैक्टीरिया घर बनाकर रहते हैं। आज कल नई -नई बीमारियां होती है वह मुँह से ही पनापती है,क्योकि मुँह मे बहुत से गंदे बैक्टीरिया पाये जाते है जैसे कि मसूड़ों मे सड़न, मुँह का कैंसर, मुँह मे छालो का आना आदि जैसी कई सारी बीमारियां होती है।Article image

0 Comments
V

@vandnadahiya7717 | Posted on March 26, 2023

दोस्तों आज इस पोस्ट में आपको हम बताएंगे कि हमारे शरीर का सबसे गंदा भाग कौन सा होता है तों हमारे शरीर का सबसे गंदा भाग मुंह होता है। मुंह एक ऐसा हिस्सा होता है जहां एक नहीं बल्कि 600 से 800 बैक्टीरिया होते हैं आप जो सारा दिन मुंह चलाते रहते हैं जिससे मुंह में काफी गंदगी रहती है। और मुंह में जो बैक्टीरिया होते हैं उन्हीं बैक्टीरिया के कारण पेट में संक्रमण होता है। इसीलिए डॉक्टर दिन में दो बार दांत को साफ करने की सलाह देते हैं।

Article image

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on March 28, 2023

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मनुष्य के शरीर का सबसे गंदा भाग मुंह है। क्योंकि मनुष्य के मुंह के अंदर 600 से भी अधिक बैक्टीरिया पाए जाते हैं। और मनुष्य के शरीर में होने वाले संक्रमण के जिम्मेदार यही बैक्टीरिया होते हैं। जिस वजह से मनुष्य को मुंह के अंदर कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं कुछ लोगों को तो इन्हीं बैक्टीरिया की वजह से मुंह से बदबू आने की समस्या होती है, ऐसे में यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो दिन में दो बार ब्रश अवश्य करें। ऐसा करने से आपके मुंह के कीटाणु खत्म हो जाएंगे और आप स्वस्थ रहेंगे।Article image

0 Comments