Current Topics

दुनिया का सबसे महंगा आम कौन सा है? ढाई ल...

A

| Updated on July 3, 2022 | news-current-topics

दुनिया का सबसे महंगा आम कौन सा है? ढाई लाख रुपए किलो बिकने वाले इस आम की खासियत क्या है?

2 Answers
493 views
S

@setukushwaha4049 | Posted on July 2, 2022

फलो का राजा आम हर किसी को पसंद होता है, गर्मी का मौसम आते ही सभी लोग आम खाने लगते है, बाजार मे हर तरह के खट्टे, मीठे आम आते है। इसके अलावा एक ऐसा आम भी हमारे देश मे पाया जाता है जिसके बारे मे किसी को नहीं पता है तो चलिए इस आम के बारे बताते है इस आम का नाम टाईयों नो टमैगो है, जो 2.70 लाख रूपये बिकता है जिसकी खेती जापान होती है, इस आम की खासियत यह है कि बहुत ही रसीले और खाने मे बहुत ही मीठे मीठे होते है, कुछ देशो मे लोग इस आम को एक -दूसरे को गिफ्ट के तौर पर देते है,अब तो इस आम की खेती जबलपुर मे भी होने लगी है।

Article image

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on July 3, 2022

आम खाना एक व्यक्ति को पसंद होता है। और हो भी क्यों ना क्योंकि इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि हर एक व्यक्ति इसके दीवाने हो जाते हैं। वैसे तो हमारे देश में आम की अनेक प्रजातियां पाई जाती हैं और सभी आम की कीमत भी अलग-अलग होती है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि दुनिया में एक ऐसा आम पाया जाता है जिसकी कीमत ढाई लाख से भी अधिक है और यह आम कहां पाया जाता है। आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं यह आम जापान में पाया जाता है इस आम का नाम है टाइयो नो टमैंगो जिसे एग ऑफ सन के नाम से भी जाना जाता है। इस आम की कीमत 270000 प्रति किलो बताई गई है।Article image

0 Comments