सिकंदर ए सानी की उपाधि किस खिलजी शासक ने...

P

| Updated on September 16, 2021 | Education

सिकंदर ए सानी की उपाधि किस खिलजी शासक ने ली थी?

1 Answers
465 views
A

@arjunkumar7099 | Posted on September 16, 2021

सिकंदर ए सानी की उपाधि खिलजी वंश के एक शासक अलाउद्दीन खिलजी ने ली थी। अलाउद्दीन खिलजी एक खूंखार व पराक्रमी शासक था। इसीलिए वह स्वयं को सिकंदर के समान ही मानता था। अलाउद्दीन खिलजी की जीत में अक्सर उसके सेनापति अहम भूमिका निभाते थे। जैसे मलिक काफूर, अलाउद्दीन खिलजी को मलिक काफूर, गुजरात विजय के क्रम में राजा कर्ण से प्राप्त हुआ था। मलिक काफूर को अलाउद्दीन खिलजी ने 1000 दीनार में खरीदा। इसीलिए मलिक काफूर को हजार दिनारी भी कहते हैं। दक्षिण भारत में अलाउद्दीन खिलजी की सफलता का मुख्य कारण मलिक काफूर ही था।

Article image

2 Comments