ज्योतिष के अनुसार हाथों में कई ऐसे निशान होते हैं जो शुभ माने जाते हैं | हाथों में सिर्फ निशान ही नहीं बल्कि हाथों की बनावट भी शुभ और अशुभ का संकेत देती है | पुरुष और महिला के हाथ में बनने वाले निशान अलग-अलग होते हैं , अब ये कितने शुभ हैं आइये जानते हैं |
स्त्री की हथेली के कुछ शुभ निशान और उनके फल :-
- जिस महिला की हथेली हलके गुलाबी रंग की और मुलायम होती है ऐसे लोग बहुत ही भग्यशाली होते हैं |
ऐसी महिलाएं जिस घर में होती हैं उस घर में सुख और समृद्धि की कभी कमी नहीं होती |
- जिस महिला की हथेली में कमल और मछली जैसे निशान बने होते हैं , वह महिला जिस परिवार का हिस्सा हो ऐसा परिवार समाज में बहुत अधिक मान सम्मान प्राप्त करता है |
- जिसकी हथेली पर रथ और ध्वजा दोनों का निशान एक साथ बना हो ऐसी महिला सदैव सुखी जीवन जीती हैं और साथी ही ऐसी महिला का जीवनसाथी बहुत अधिक धनवान होता है |
(Courtesy : Patrika )
पुरुष की हथेली के कुछ शुभ निशान और उनके फल :-
- जिस पुरुष की हथेली में शनि पर्वत(हाथ की दोनों ऊँगली के बीच ) पर त्रिभुज का निशान बना हो उसको अचानक से ही धन की प्राप्ति होती है |
- जिस पुरुष की हथेली में चन्द्रपर्वत(ह्रदय रेखा जहां खत्म होती है) से निकलकर भाग्य रेखा, शनि पर्वत तक पहुंचती है उन्हें शादी के बाद धन की प्राप्ति होती है |
- जिस व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा से निकलकर कुछ रेखाएं गुरु पर्वत(गुरु पर्वत) तक आती हैं ऐसे लोगों को उम्मीद से अधिक लाभ मिलता है |
यह कुछ संकेत हैं जो महिला और पुरुष के जीवन में होने वाले सभी शुभ बातों को बताती है |
(Courtesy : AajTak
)