भारत ने हिंद महासागर में कौन सा नया काम किया जो चीन के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Brijesh Mishra

Businessman | Posted on | News-Current-Topics


भारत ने हिंद महासागर में कौन सा नया काम किया जो चीन के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है ?


0
0




Blogger | Posted on


भारत की समुद्री सुरक्षा के मद्दे नजर हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की उपस्थिति काफी अहमियत रखती है। जहाँ एक और चीन अपनी नौसेना की क्षमता लगातार बढ़ा रहा है और पाकिस्तान के साथ के उस के संबंध काफी मजबूत है वहीं पाकिस्तान भी अपनी नौसेना की ताकत बढ़ाने में जुटा है। इसी के चलते भारतीय नौसेना से भी कुछ मजबूत योजना की उम्मीद थी जो की अब सामने आई है। हाल ही में भारतीय नौसेना ने अंडमान द्वीप पर अपना एयर बेस बनाया है जिसे आईएनएस कोहासा नाम दिया गया है।

Letsdiskuss सौजन्य: टाइम्स now

इस एयर बेस का उद्धघाटन नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने किया। कोहासा अंडमान द्वीप का एक शिकारी बाज है, जिस के नाम से इस एयर बेस को नाम दिया गया है। जाहिर सी बात है की अब यहाँ भारतीय नौसेना की मौजूदगी से चीन के द्वारा लगातार जो युद्ध पोत और शिप्स भेजे जा रहे थे हिन्द महासागर में, उस पर रोक लगेगी। इतना ही नहीं, इस से भारतीय नौसेना को काफी मजबूती भी मिलेगी। युद्ध जैसी स्थिति में यह एयर बेस काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और दुश्मनो को वापिस जाने पर मजबूर कर सकता है।


0
0