मई माह में कौन से ग्रहों में परिवर्तन हो...

A

| Updated on May 2, 2020 | Astrology

मई माह में कौन से ग्रहों में परिवर्तन होगा जिसका असर मानव जीवन पर होगा?

1 Answers
620 views
P

@panditayush4171 | Posted on May 2, 2020

मई महीने में कई सारे ग्रहों में बदलाव आएँगे| कुछ ग्रह ऐसे हैं जिनकी चाल में बदलाव होंगे| इन सभी ग्रहों में सूर्य, मंगल, बुध शामिल हैं| इस महीने में बुध ग्रह दो बार अपनी राशी बदलेगा| आइये जानते हैं कि इन सभी ग्रहों की चाल का प्रभाव आप सभी के ऊपर कैसा होगा?


Article image इमेज - गूगल


04 मई 2020:


इस साल 4 मई 2020 को मंगल ग्रह का प्रवेश कुंभ राशि में होगा| कुंभ राशी में यह 18 जून 2020 तक रहेगा| इस समय में कुंभ राशि के लोगों का साहस और पराक्रम बढ़ेगा| लेकिन इस दौरान आपके क्रोध में भी बढ़ोतरी हो सकती है|


09 मई 2020:


बुध ग्रह 9 मई 2020 को वृषभ राशि में प्रवेश करेगा, इस दौरान वृषभ राशि के लोगों की Communication style प्रभावी होगी| इस दौरान आपकी Logical ability में वृद्धि होगी| लोग आपकी राय लेंगे, आपका वैचारिक नजरिया स्पष्ट होगा|


14 मई 2020:


14 मई 2020 को सूर्य ग्रह का मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश होगा| सूर्य इस राशि में 15 जून 2020 तक रहेगा| इस राशी का आपके लिए मिश्रित परिणामकारी होगा| आप मुश्किल से मुश्किल समस्या का हल निकालकर उस पर विजय प्राप्त करेंगे| लेकिन दूसरी तरफ आपके अंदर अहंकार भी भर सकता है| इसके कारण आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं|


25 मई 2020:


इस महीने 25 मई 2020 को बुध ग्रह का प्रवेश मिथुन राशी में होगा| मिथुन राशी का स्वामी बुध ग्रह है| इस समय आप अच्छे स्वभाव के कारण आप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेंगे| समाज के बीच आपकी छवि में सुधार आएगा| लोग आपको सम्मान की दृष्टि से देखेंगे| आपके स्वास्थ्य में भी कई सकारात्मक बदलाव आएँगे और वैवाहिक जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे|


0 Comments