लखनऊ के फेमस फूड कौन से हैं ?

A

| Updated on April 8, 2019 | Food-Cooking

लखनऊ के फेमस फूड कौन से हैं ?

1 Answers
738 views

@gitapamdeya4828 | Posted on April 8, 2019

लखनऊ मतलब नवाबों का शहर जहाँ इमारतों की खूबसूरती और तहज़ीब देखने को मिलती है, यह पूरा शहर खुद में कुछ न कुछ खासियत समेटे हुए है | लखनऊ खाने का शौक रखने वाले लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है , यहाँ पर आपको हर प्रकार का खाना मिलेगा , इसलिए मेरा मानना तो ये है की अगर आप लखनऊ गए और अपने यहाँ का फेमस फ़ूड नहीं खाया तो आपकी ट्रिप बिलकुल अधूरी है |


Article image (courtesy-Shubh Yatra)


इसलिए आज मैंआपको लखनऊ के फेमस फूड के बारे में बताउंगी -
Article image (courtesy-Indian Tourist Blog)

1- टोकरी चाट –
यह एक चटपटी डिश है, अगर आप भी चटपटा खाने के शौकीन हैं तो लखनऊ के हजरतगंज रॉयल कैफे की टोकरी चाट आपको बेहद पसंद आएगी क्योंकि ऐसा माना जाता है पूरे भररत में ऐसी चाट आपको शायद ही कही मिले |
Article image (courtesy-TripAdvisor)

2- मक्खन मलाई –
यह डिश एक तरह से लखनऊ की शान है, यह आपको लखनऊ के अलावा और कही भी नहीं मिलेगी। इस मीठी डिश को बनाने के लिए दही और मक्खन को ओस में रखने के बाद घंटों फेंटा जाता है और आखिर में इलायची और चीनी डालकर ये डिश तैयार किया जाता है | कई लोग इसे खाने के बाद खाना पसंद करते है |
Article image (courtesy-Archana's Kitchen)

3- लखनवी बिरयानी –
यह बात तो हम सभी जानते है की लखनवी बिरयानी पूरे भारत में मशहूर है , इसलिए लखनऊ जा कर लखनवी बिरयानी खानी तो बनती है |
Article image (courtesy-Vicinito)

4- लखनवी पान –
लखनऊ के अलग - अलग जायकों में इस शहर का नवाबी पान भी आता है ,यह नवाबी रुतबे की झलक दिखता है और अगर आपने सब चीज़ों के साथ पान नहीं खाया तो कुछ नहीं खाया |


0 Comments