| Posted on
चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि भारत का नक्शा सबसे पहले किसने और कब बनाया था।
भारत का पहला नक्शा बनाने का श्रेय कई लोगों को जाता है, इसलिए हम यह नहीं कह सकते हैं कि भारत का सबसे पहले नक्शा किसने बनाया था।लेकिन मैं आपको बता दूंगी कि भारत का नक्शा किन-किन लोगों ने तैयार किया था चलिए हम आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं जिन्होंने भारत का नक्शा तैयार किया था।
सबसे पहले भारत का नक्शा एरेटोस्थनीज ने लगभग 300 ईसा पूर्व तैयार किया था।ग्रीस के शासक सिकंदर ने इरेटोस्थनीज को पहली बार भारत के मानचित्र को तैयार करने का आदेश दिया था सिकंदर के आदेश के अनुसार एरेटोस्थनीज भारत का मानचित्र बनाए थे। इरेटोस्थनीज को भूगोल का जनक भी कहा जाता है।
एरेटोस्थनीज के बाद हेकाटेयस ने भारत का नक्शा लगभग 550 से 476 ईसा पूर्व तैयार किया था। वर्ष 1757 में प्लासी की लड़ाई में अंग्रेजों ने बंगाल के शासक सिराजुद्दोला को पराजित कर दिया था तथा बंगाल पर विजय प्राप्त करने के बाद अंग्रेजों ने वहां के निवासियों से कर वसूलना चाहते थे लेकिन उसे समय नक्शा उपलब्ध न होने के कारण अंग्रेज बंगाल की सीमा के क्षेत्र को सही तरीके से नहीं जानते थे जिसके कारण उन्होंने भारत के नक्शे को तैयार करने का निर्णय लिया था।
हेकाटेयस के बाद विलियम लैंबटन ने भारत के नक्से के निर्माण में सबसे पहले दक्षिण क्षेत्र मद्रास से मानचित्र बनाने का कार्य आरंभ किया था। इस नक्शे का निर्माण करने के लिए उन्होंने सरल त्रिकोण विधि का उपयोग किया था लेकिन 18 वर्षों तक निरंतर कार्य करते रहने के बाद भी लैंबटन भारत के नक्शे के एक तिहाई भाग को पूरा करने में असमर्थ रहे थे और उन्होंने सेवा निवृत ले ली थी जिसके बाद उनके स्थान पर जार्ज एवरेस्ट को नियुक्त किया गया था।
जॉर्ज एवरेस्ट भारत का नक्शा तैयार करके उत्तर में हिमालय के क्षेत्र तक पहुंचे लेकिन हिमालय का विस्तार नेपाल और तिब्बत में होने के कारण नेपाल ने अंग्रेजों का अपने देश में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी थी।
0 Comment