किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री को बुद्धिमान कहने से पहले हमे ये समझ लेने कि आवश्यकता हैं कि हम उन्हें बुद्धिमान किस आधार पर कह रहे हैं | अधिकतर लोगो का मानना यह है कि बुद्धिमान वह है जिसने सबसे ज़्यादा पढ़ाई कि है या यूँ कहें कि जिसने "बड़े विषय" पढ़े हो , या बुद्धिमान हम किसी व्यक्ति को उसके ज्ञान के आधार पर भी कहते हैं|
मेरी नज़र में बुद्धिमान वह है जो अपनी बुद्धिमानी का उपयोग करना जानता है सही जगह पर और सही मौके पर | मेरी नज़र में Bollywood कि Most intelligent actress प्रियंका चोपड़ा हैं | प्रियंका हर लहज़े से अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देती हैं |
चाहे उनके career कि बात करे या उनकी कामयाबी और सफलताओं की, उन्होंने हर क्षेत्र में जीत हासिल की है और यह जीत हमेशा उनकी खुद की नहीं थी पूरे भारत की भी थी | जब प्रियंका सन 2000 में Miss India बनी तो वह उनकी जीत थी परन्तु जब वह Miss World 2000 बनी तो वह भारत की जीत थी | जब वह भारतीय अभिनेत्री बनी तो वह उनकी जीत थी परन्तु जब वह america के टीवी शो में अभिनय करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनी तो वह भारत की जीत थी |
यह प्रियंका की सूझ बूझ भी है जिसके कारण वह तरक्की पर तरक्की करती जा रही हैं और Bollywood के साथ साथ Hollywood की भी मशहूर अदाकारा बन रही हैं |
आइये प्रियंका चोपड़ा की उन उपलब्धिओं पर नज़र डालें जो उन्हें most intelligent actress of india बनाती हैं :-
• वह एकलौती भारतीय महिला हैं जिन्हे US की ओर से National Opus Honor choir के लिए चुना गया |
• पहली भारतीय महिला जो AmericanPrime timeTV ShowQuantico में नज़र आयी |
• मई 2015 में उन्हें Time magazine में विश्व के Top 100 most influential people की श्रेणी में स्थान मिला |
• प्रियंका चोपड़ा पहली दक्षिण एशियाई अभिनेत्री हैं जिन्हे US People’s choice Award मिला |
• उन्हें 2003 में अपनी पहली फिल्म के लिए best debut का अवार्ड मिला |
• पद्म श्री से सम्मानित अभिनेत्री |
• पहली भारतीय अभिनेत्री जिनके Twitter पर 11 million से अधिक followers हुए |
• प्रियंका ने दो International music video बनाये - In my city ओर Exotic
• प्रियंका केवल 18 वर्ष की ही उम्र में miss world का ख़िताब भारत ले आईं |
• प्रियंका ने हमेशा अपने किरदारों के साथ experiment किये और जाने कितनी ही बार अलग अलग अवार्ड्स अपने नाम किए |
• प्रियंका ने अपनी PR team इतनी मज़बूत बनाई हुई हैं की वह चाहे अमेरिका में हो परन्तु भारत में वह सुर्खिओ में बनी ही रहती हैं |
इन सभी तथ्यों को देखकर यह सुनिश्चित होता है की प्रियंका भारत की सबसे अधिक बुद्धिमान अभिनेत्री हैं जो जिस क्षेत्र में कदम रखती हैं उसमे जीत हासिल करती हैं |
picture courtesy -Buzz feed