भारत का सबसे युवा ऑस्कर विनर कौन है,और 2018 मे ऑस्कर अवार्ड किसने जीता ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

गीता पांडेय

head cook ( seven seas ) | Posted on | Entertainment


भारत का सबसे युवा ऑस्कर विनर कौन है,और 2018 मे ऑस्कर अवार्ड किसने जीता ?


0
0




Choreographer---Dance-Academy | Posted on


सनी पवार को " lion" फिल्म के लिए 8 साल की उम्र मे 26 feb 2017 को ऑस्कर अवार्ड मिला | यह भारत का सबसे युवा कलाकार है | जिसने इतनी छोटी उम्र मे ऑस्कर जीता |

वर्तमान 2018 के 90वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में सभी अवॉर्ड की घोषणा की जा चुकी है | बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 'द शेप ऑफ वॉटर' को दिया गया | इस फिल्म के निर्देशक गूलेर्मो डेल टोरो हैं | उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला | इस फिल्म में सैली हॉकिन्स ने मुख्य भूमिका निभाई है | ये अमेरिकी फैंटेसी ड्रामा है | इसमें 1962 के बाल्टीमोर शहर की कहानी बताई गई है | एक सरकारी लेबोरेटरी के गूंगे चौकीदार को पानी में रहने वाले जीव से प्रेम हो जाता है | इसमें हॉकिंन्स को चौकीदार के रूप में दिखाया है, जो अपने घर में अकेली रहती हैं |

बेस्ट लीड रोल एक्टर का अवार्ड डार्केस्ट ऑवर के ल‍िए गैरी ओल्डमैन को दिया गया | जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड फ्रांसेस मैकडोरमंड को दिया गया | उन्हें ये अवॉर्ड थ्री बिलबोर्ड्स के ल‍िए मिला | बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड द शेप ऑफ वॉटर के ल‍िए गूलेर्मो डेल टोरो को दिया गया | सबसे ज्यादा तीन अवॉर्ड क्रिस्टोफर नोलान की फिल्म डनकर्क ने जीते हैं | इसे बेस्ट साउंड एडिट‍िंग, बेस्ट साउंड मिक्सि‍ंग और बेस्ट फिल्म एडिटिंग का अवॉर्ड द‍िया गया | बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड सैम रॉकवेल ने जीत लिया है | ये उन्हें थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसूरी के लिए दिया गया है | बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड का अवॉर्ड ब्लेड रनर 2049 को दिया गया | ये अवॉर्ड सिनेमैटोग्राफर रोजर डीकिन्स ने ग्रहण किया |

ऑस्कर के ल‍िए ये 9 फिल्में थी नामित :-

इस बार ऑस्कर के लिए 9 फिल्मों को नॉमिनेट किया गया था | इसमें पॉलिटिकल थ्रिलर से लेकर हॉरर फिल्में तक शामिल थीं |
1 .The Shape of Water
2 .Call Me By Your Name
3 .Darkest Hour
4 .Get Out
5 .Dunkirk
6 .Lady Bird
7 .Phantom Thread
8 .The Post
9 .Three Billboards Outside Ebbing, Missouri


Letsdiskuss


4
0