Current Topics

WFI के खिलाफ आवाज उठाने वाली कौन हैं विन...

image

| Updated on March 6, 2023 | news-current-topics

WFI के खिलाफ आवाज उठाने वाली कौन हैं विनेश फोगाट?

2 Answers
864 views
N

NEHA s

@nehas3398 | Posted on January 25, 2023

आज कल जंतर मंतर में कुछ न कुछ चलता ही रहता है, कभी वहाँ पर धरना प्रदर्शन तो कभी कोई आन्दोलन, जंतर मंतर जैसी ऐतिहासिक जगह को लोगों ने धरना प्रदर्शन का स्थान बना लिया है, जहां आय दिन कुछ न कुछ होता रहता है| खैर ये तो हुए हमारे विचार लेकिन चलिए अब इस प्रश्न पर भी थोड़ा रौशनी डालते हैं|

आज कल महिला पहलवान विनेश फोगाट काफी चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने WFI के खिलाफ आवाज उठाई और इसके कारण कुछ बातें सामने भी आई हैं| उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया| उन्होंने इस बात को लेकर साफ़ शब्दों में कहा कि संघ की कई महिलाओं के साथ ऐसा हुआ है जो उन्हें यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा|

Article image

(Source-Google)


चलिए जानते हैं आखिर कौन हैं ये विनेश फोगाट?


विनेश फोगट एक जानी मानी प्रसिद्ध भारतीय पहलवान हैं, जो अपने काम से पहचानी जाती हैं| इनका जन्म 25 अगस्त 1994 को हरियाणा के चरखी-दादरी जिले में हुआ| इनके पिता का नाम राजपाल फोगाट है| और गीता फोगाट इनकी चचेरी बहन है| विनेश फोगाट राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में, स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं| इतना ही नहीं कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में यह स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान हैं| साल 2019 में, उन्हें भारत की पहली महिला एथलीट के रूप में जाना गया, और इन्हें लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नोमिनेट किया गया| और साल 2018 में इन्होने सोमवीर राठी से शादी कर ली| सोमवीर राठी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दो बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं|

Article image

(Source-Google)
अब जानेंगे कि इन्होने कौन कौन से पदक हासिल किये:
- 2013 में जोहांसबर्ग में यूथ रेसलिंग चैंपियनशिप में 51 किग्रा कैटेगरी में उन्होंने रजत पदक हासिल किया..
- नई दिल्ली में एशियन चैंपियनशिप में 51 किग्रा कैटेगरी में उन्होंने कांस्य पदक जीता..
- 2014 में इचियोन में हुए एशियन गेम्स में 48 किग्रा भार वर्ग में इन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला..
इतना ही नहीं विनेश फोगट पहलवानी की प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुकी हैं|


जिस मुद्दे को लेकर विनेश फोगट ने WFI के खिलाफ आवाज उठाई वह सच में काफी गंभीर है| इसलिए हमें लगता है कि सरकार को इस मामले में काफी सोच विचार की जरूरत है और साथ ही उन्हें ऐसे गलत कामों के लिए कड़े नियम भी बनाने चाहिए| क्योंकि बात देश के आने वाले भविष्य और देश के सम्मान की है|

0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on March 5, 2023

आज कलमहिला पहलवान विनेश फोगाट काफी चर्चा में बनी हुयी हैं, क्योंकि उन्होंने WFI के खिलाफ आवाज़ उठायी और इसके कारण कुछ बातें सामने आयी हैं| उन्होंनेभारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंहपरयौन उत्पीड़न का गंभीर आरोपलगाया गया है।उन्होंने इस बात को लेकर साफ़ -साफ कहा है कि संघ की कई महिलाओं के साथ ऐसा हुआ है जो उन्हेंयौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा है।

कौन है ये विनेश फोगाट?

विनेश फोगाट का जन्म सर्वप्रथम 25 अगस्त 1994 को हरियाणा के चरखी-दादरी जिले में हुआ था,उनके पिता जी का नाम राजपाल फोगाट है। गीता फोगाट, बबिता फोगाट और रितु फोगाट विनेश फोगाट की चचेरी बहनें हैं , उनके घर में पहले से ही कुश्ती का माहौल था,इसलिए विनेश ने भी कुश्ती खेलने के लिए सोची,वर्ष 2013 में जोहांसबर्ग में आयोजित यूथ रेसलिंग चैंपियनशिप में 51 किग्रा कैटेगरी में उन्होंने रजत पदक जीता, तथा इसी वर्ष नई दिल्ली में एशियन चैंपियनशिप में 51 किग्रा भार वर्ग में वह कांस्य पदक जीतने में सफल हुयी,इसके बाद 2014 में इचियोन में आयोजित एशियन गेम्स में 48 किग्रा भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा कर लिया इसके बाद विनेश फोगाट ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, वह अब तक कुश्ती कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के हज़ारो पदक जीत चुकी हैं।Article image

0 Comments