| Updated on September 30, 2022 | Education
तुलसीदास कौन थे ?
@vivekpandit8546 | Posted on April 5, 2020
@princepandey3932 | Posted on April 6, 2020
तुलसीदास जी एक महान कवि थे जिन्होंने रामायण ग्रंथ को सरल भाषा मे राम चरित मानस नामक पुस्तक में लिखा हैं। राम चरित मानस एक महान रचना है जो बहुत ही लोकप्रिय हैं। राम चरित मानस में हिन्दू के 7 वे अवतार भगवान मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र का सम्पूर्ण जीवन को सरल भाषा मे बताया गया हैं।
सम्पूर्ण रामायण हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।
तुलसीदास जी एक महान कवि है, जिनका पूरा नाम गोस्वामी तुलसीदास जी है। तुलसीदास जी का जन्म (1497) ईसवी मे माना गया है।तुलसीदास जी ही वह महान कवि है जिन्होंने रामचरित मानस को सरल शब्दों मे लिखा है । तुलसीदास जी ने रामचरितमानस को लिखने के लिए 2 वर्ष और 7 महीने का समय लिए थे। तुलसीदास जी रामचरितमानस को काशी में बैठकर लिखे थे। महान कवि तुलसीदास जी के पिता का नाम आत्माराम दुबे, और इनकी माता जी का नाम हुलसी बाई था। तुलसीदास जी ने अपना सबसे अधिक जीवन वाराणसी में व्यतीत किए थे। तुलसीदास जी को भगवान श्रीराम का सबसे बड़ा भक्त बताया गया है।
तुलसीदास जी एक कवि थे। जिनका पूरा नाम गोस्वामी तुलसीदास जी है। जिनके आराध्य श्री राम जी थे। तुलसीदास काजन्म 1497 मे बांदा जिले के राजपुर मे हुआ था। जिनके पिता का नाम आत्माराम दुबे और माता का नाम हुलसी बाई था। तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना की और उसमें भगवान श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाएं। जिनका पूरा जीवन वनारस में बीता है। यह हिंदी जगत के एक जाने-माने कवि हैं।