गुड फ्राइडे क्यों और किस याद मे मनाते है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

मयंक मानिक

Student-B.Tech in Mechanical Engineering,Mit Art Design and Technology University | Posted on | others


गुड फ्राइडे क्यों और किस याद मे मनाते है ?


0
0




Content Writer | Posted on


गुड फ्राइडे प्रभु इशू की याद मे मनाया जाता है | इस दिन प्रभु इशू को धर्म न मानने वाले लोगो ने सूली पर चढ़ा दिया था | इसलिए इस दिन को ब्लैक फ्राइडे या होली फ्राइडे भी कहा जाता है | इस त्यौहार का कोई जश्न नहीं होता बस इस दिन लोग प्रभु इशू को याद करते है | और उनके कहे गए अच्छे वचन का अध्ययन करते है |

यीशु की याद में मनाया जाने वाला गुड फ्राइडे आज अर्थात 30 मार्च को है | ये ईसाई धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है | बताया जाता है कि इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ा दिया था | यह त्यौहार पवित्र सप्ताह के दौरान मनाया जाता है | इस दिन को होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहते हैं | इसी दिन ईसा मसीह ने अपने प्राण त्याग कर दुनिया के सामने सच्चे प्रेम और बलिदान की मिसाल कायम की थी |

गुड फ्राइडे के दिन ही ईसा मसीह को दोपहर 3 बजे के बाद सूली पर चढ़ाया गया था | यही कारण है कि इस दिन लोग दोपहर को चर्च में इकट्ठा होते हैं और प्रार्थना करते हैं | इस दिन कई सारे लोग व्रत भी रखते हैं | कहा जाता है कि ईसा के प्राण त्यागने से पहले उन पर काफी अत्याचार किया गया था | उनके शरीर में कीलें गाड़ी गईं और फिर सूली को कंधो पर उठाकर ले जाने को कहा गया था | इस दौरान उन पर चाबुक भी बरसते रहे | उनके सर कांटो का ताज भी पहनाया गया था | अंत में ईसा ने ईश्वर को याद करते हुए अपने प्राण त्याग दिए थे |

Letsdiskuss


21
0