गांधीजी को बच्चों के साथ हंसने खेलने में बड़ा आनंद आता था। एक बार वे एक प्रारंभिक विद्यालय में गए। उन्होंने छोटे बच्चों से हंसी मजाक करना प्रारंभ किया कक्षा का एक बालक ने प्रश्न किया ‘आप कुर्ता क्यों नहीं पहनते’ मैं अपनी मां से कहूंगा कि आपके लिए भी एक कुर्ता सी दे। गांधीजी मुस्कुराए और कहा जरूर पहन लूंगा बेटा भारत में रहने वाले चालीस करोड़ सब मेरे भाई - बंधु है। उन सब के शरीर कुर्ते से ढके तभी मैं कुर्ता पहन सकता हूं। ऐसे विचारों वाले थे गांधी जी।

और पढ़ें: सत्याग्रह' से क्या तात्पर्य है? गांधी जी ने इसका प्रयोग कब और कैसे किया?

इन्हें अधिकतर फोटो में केवल धोती पहने ही देखा होगा। पर क्या आप जानते हैं कि यह कभी कुर्ता क्यों नहीं पहनते थे तो हम आपको बताएंगे। महात्मा गांधी बदलते मौसम में भी केवल एक धोती ही पहनते थे। इसका एक ही कारण है आजादी के समय उन्होंने देश ने बहुत गरीबी देखी थी जिससे उनका मन चिंतित था इसी के चलते महात्मा गांधी ने अपने स्वयं के जीवन में कड़े फैसले लिए। और कुर्ता ना पहनना भी उन्हीं फैसलों में आता हैं।