मालदीव के बाद लोग बाली को इतनी अहमियत क्यों देते हैं टूर प्लानिंग के लिए? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Sidhanth Bhatt

| Posted on | entertainment


मालदीव के बाद लोग बाली को इतनी अहमियत क्यों देते हैं टूर प्लानिंग के लिए?


2
0




| Posted on


चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि लोग मालदीप के बाद बाली को इतनी अहमियत क्यों देते हैं टूर प्लैनिंग के लिए।

मालदीप के बाद बाली एक ऐसा सबसे लोकप्रिय इंडोनेशिया दीप है जिसमें हर प्रकार के प्राकृतिक सुंदरता पाई जाती है। इसी कारण मालदीप के बाद बाली को इतनी अहमियत दी जाती है टूर प्लैनिंग के लिए।

बाली में आश्चर्यजनक समुद्र तट और जादुई मंदिरों से लेकर लगभग हर प्रकार की प्राकृतिक सुंदरता पायी जाती है। बाली में हरी भरी हरियाली,सुंदर झीले,भव्य झरने, चावल की खेती, फूलों के बगीचे, कल कल करती पवित्र नदियां और गुप्त घटिया यह सभी बाली के दीप में पाई जाती हैं। बाली के समुद्र तट सफेद रेत और चूना पत्थर की चट्टानों से लेकर चरम जल क्रियो और गोताखोरी तक प्रत्येक समुद्र तट अपनी ओर आकर्षित करते हैं।बाली को संस्कृत खजाने की भूमि कहा जाता है। बाली में कई प्राचीन मंदिर स्तिथ है। बाली में ड्रीम आईलैंड है जिसे देवताओं का द्वीप कहा जाता है क्योंकि यहां पर हजार मंदिरों का घर है।

 

चलिए हम आपको बाली के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताते हैं जहां आप जाकर घूम सकते हैं -

गोवा गजह मंदिर, गुनुंग कावी मंदिर, तमन आयुन मंदीर, इसके अतिरिक्त और कई सारी मंदिर है जहां आप जाकर घूम सकते हैं और आनंद ले सकते हैं।

यहां पर शांति समुद्र,झरने,इत्यादि पाए जाते हैं जहां आप तैर कर आनंद ले सकते हैं। इन सब बातों के अतिरिक्त g20 का वैश्विक सम्मेलन इस बार इंडोनेशिया की राजधानी बाली में ही आयोजित किया जा रहा है।

 

चलिए अब हम आपको बताते हैं कि यह खूबसूरत जगह बाली कहां पर स्थित है-

बाली भारत के तरह हिंद महासागर में स्थित है। इंडोनेशिया का बाली प्रशांत महासागर के बहुत करीब है। भारत से बाली की दूरी लगभग 5000 किलोमीटर है। अगर आप भारत से बाली जाने के लिए सोच रहे हैं तो यह दक्षिण पूर्वी दिशा में स्थित है। बाली भारत से बहुत अलग होता है।

 

 

Letsdiskuss

 

 

 


1
0