छोटे बच्चों के दाँत क्यों ख़राब हो जाते ह...

R

| Updated on January 18, 2022 | Health-beauty

छोटे बच्चों के दाँत क्यों ख़राब हो जाते है?

4 Answers
670 views

@trrishnabhattacharya6847 | Posted on July 9, 2019

अक्सर देखा जाता है छोटे बच्चों के जब दूध के दाँत होते है तो वह सड़ जाते या खराब हो जातें है | यहाँ तक की कुछ विशेषज्ञों का मानना है की भारत में हर दूसरे बच्चे के दांतों में कैविटीज़ हैं, और अगर इनकी रोकथाम नहीं की गई तो गंभीर दंत रोग हो सकते हैं जिनका असर बच्चे के समग्र विकास पर पड़ सकता है।


Article imagecourtesy-Jagruk

आपको बता दें की यूएस नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल एंड क्रेनियोफेसियल रिसर्च के अनुसार 2 से 11 साल के 42 प्रतिशत बच्चों के प्रारंभिक दांतों में कैविटी विकसित होती है और 2 से 5 वर्ष के लगभग 28 प्रतिशत बच्चों के दांतों में कम से कम एक कैविटी विकसित होती है।




जाने बच्‍चों में कैविटी होने के क्या लक्षण है -

- क्लोव डेंटल के सीसीओ डॉक्‍टर विमल अरोड़ा कहते हैं कि, "बच्चों में कैविटीज़ बहुत आम हैं। खानपान व मुख की स्वच्छता संबंधी खराब आदतों के चलते बच्चों के दांतों में डेंटल प्लाक बहुत जल्दी विकसित होता है। यदि आपके बच्चे के दांतों में दर्द होता है, उनमें छिद्र हैं तो निश्चित रूप से ये कैविटी के लक्षण हैं। उससे भी बड़ी बात यह है की कई लोग दाँतों की परशानी को मामूली समझ कर इसे ऐसे ही छोड़ देते है जिससे बाद में दाँतों में सड़न और खराबी पैदा होती है |




0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on January 15, 2022

आज कल के बच्चे बाहर का खाना ज्यादा पसंद करते है। जैसे कि पिज़्ज़ा, बर्गर, मैगी, चाउमीन, डोसा तथा चॉकलेट, टॉफी, कुरकुरे, चिप्स ज्यादा खाते है जिस वजह से बच्चो के दाँत खराब होते ही है और साथ मे बच्चो का पेट दर्द होने लगता है। 5 से 7 साल के बच्चे होते है चॉकलेट खाकर रात को बिना ब्रेश किये सो जाते है जिस वजह से दाँत मे कीड़े लग जाते है और दाँत खराब हो जाते है।Article image

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on January 17, 2022

आजकल छोटे बच्चों के दांत बहुत ज्यादा खराब हो रहे हैं इसका मुख्य कारण यह है कि बच्चे ज्यादातर चॉकलेट बिस्किट्स पिज़्ज़ा बर्गर चीजों का अधिक सेवन करते हैं जिसकी वजह से बच्चों के दांत खराब हो जाते हैं और एक कारण यह भी है कि जो बच्चे ठीक तरह से ब्रश नहीं करते हैं उनके दांतों में पीलापन आ जाता है और कीड़े लग जाते हैं जिसकी वजह से बच्चों के दांत काले हो जाते हैं और आगे चलकर यह बहुत बड़ी समस्या बन जाती है अगर आप अपने बच्चों के दांतो को खराब होने से बचाना चाहते हैं तो उनके खानपान में सुधार करना होगा।Article image

0 Comments
logo

@preetipatel2612 | Posted on January 17, 2022

* अक्सर छोटे बच्चेचॉकलेट, फास्टफूड, चिप्स और कोल्डड्रिंक्स का सेवन करते हैं जिसके कारण उनके दांत खराब हो जाते हैं ! अक्सर छोटे बच्चे रात में ब्रश नहीं करते हैं जिसके कारण रात भर के कीटाणु उनके मुंह में जम जाते है और उनके दात खराब हो जाते है . इसीलिए अपने बच्चों के दांत को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें दोनों टाइम अच्छे से ब्रश करवाना चाहिए !Article image

0 Comments