Blogger | Posted on
विक्रम साराभाई भारत के उन महान वैज्ञानिकों में से एक है जिन्होंने देश के विज्ञान को नई ऊंचाइयां प्रदान की| उनका जन्म अहमदाबाद के एक उद्योगपति के यहां 12 अगस्त 1919 को हुआ था| बचपन से विक्रम साराभाई को विज्ञान में काफी रुचि थी जिसे उनके पिता ने भी बहुत प्रोत्साहन दिया था|
सौजन्य: जागरण
एक अच्छे वैज्ञानिक के साथ विक्रम साराभाई को एक अच्छा टीम प्लेयर भी माना जाता था| भारत के स्पेस प्रोग्राम में उनका काफी बड़ा योगदान रहा है| उनके योगदान और सेवा को देखते हुए 1962 में उन्हें शांति स्वरूप भटनागर मेडल दिया गया था| 1966 में उन्हें पद्मभूषण अवॉर्ड भी मिला था|
0 Comment