मकर संक्रांति हमेशा 14 जनवरी को ही क्यों...

K

| Updated on November 8, 2023 | Education

मकर संक्रांति हमेशा 14 जनवरी को ही क्यों मनाई जाती है

1 Answers
222 views
A

@aanyasingh3213 | Posted on November 7, 2023

आपने बहुत ही अच्छा सवाल किया है कि मकर संक्रांति का त्योहार हमेशा 14 जनवरी के दिन ही क्यों मनाया जाता है। इसे आप 15 जनवरी या 16 जनवरी के दिन भी तो मना सकते हैं लेकिन नहीं हमेशा इस 14 जनवरी के दिन ही मनाया जाता है। तो चलिए हम आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं। दोस्तों मकर संक्रांति का एक ऐसा त्यौहार है जो केवल हमारे भारत देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। और सभी जगह इसे अलग-अलग नाम से भी पुकारा जाता है जैसे कि तमिलनाडु के लोग इसे पोंगल के नाम से जानते हैं, वही गुजरात के लोग इसे उत्तरायण के नाम से जानते हैं। और हमारे भारत देश में मकर संक्रांति के नाम से। चलिए बताते हैं कि 14 जनवरी के दिन मकर संक्रांति क्यों मनाया जाता है।एक राशि से दूसरी राशि में सूर्य के प्रवेश को ही संक्रांति कहा जाता है। इसलिए ही साल भर में 12 संक्रांति होती है। अतः 14 जनवरी को सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर अधिक मात्रा में पहुंचने लगती है और मौसम बदलने शुरू हो जाता है। इस लिए यह दिन मकर संक्रांति के नाम से मनाया जाता है। जानकारी कैसी लगी आपको अच्छी लगी हो तो पोस्ट को लाइक और कमेंट अवश्य करें।

Article image

1 Comments