सोडियमहमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी तत्व है। हमारे शरीर के लिए जैसे विटामिन, मिनरल्स अन्य पोषक तत्वों की आवश्यकता होती हैं वैसे ही सोडियम की भी आवश्यकता होती हैं।
सोडियम शरीर के अंदर पानी की कमी को पुरा करता है।
शरीर के अन्य अंगो जैसे मस्तिष्क, मांसपेशियों को सही तरीके से काम करने मे मदद करता है।
नमक को सोडियम का मुख्य स्त्रोत माना जाता है।
खाने में नमक कम हो तो खाने का मजा नही आता।
सोडियम की अधिकता और कमी दोनो शरीर के लिए सही नही होते है। इसका एक समान होना बहुत जरूरी होता है।
सोडियम की कमी से चक्कर आना, बेचैनी, सिर दर्द, चिड़चिड़ापन, थकावट जैसा महसूस होने लगता हैं।
और यदि ज्यादा कमी हो जाए तो यादाश्त जाने की बीमारी भी हो सकती हैं। क्योकि सोडियम हमारे शरीर मे मस्तिष्क को संदेश आदान प्रदान करने का कार्य करता है।
सोडियम की कमी से शरीर में पानी का स्तर बढ़ने लगता हैं और सुजन आने की संभावना बढ़ जाती है।
सोडियम की कमी को कैसे पुरा किया जाए -
सोडियम हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है यह तो आपने जान लिया लेकिन इसकी कमी को कैसे पुरा या बराबर रखा जाए यह नही जानते तो हम आपको बतायेंगे -
सोडियम की कमी को पुरा करने के लिए नमक ज्यादा खाना चाहिए ऐसा बिल्कुल नही है, ऐसा करने से आपके शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जायेगी जिससे उच्च रक्त चाप जैसी बीमारी हो सकती है।
प्रतिदिन हमे 5 ग्राम नमक का सेवन करना चाहिए जिसमे 2 ग्राम के करीब सोडियम होना आवश्यक होता है।
इसक अलावा सेब, अमरुद , नाशपाती, आम, पपीता, अंगूर, एवोकाडो, अनानास का सेवन करना चाहिये ।
सोडियम की ना तो अधिकता अच्छी होती हैं ना उसकी कमी। इसका संतुलन बनाये रखना बहुत जरूरी होता है।

