मानव जीवन में लक्ष्य क्यों जरुरी होता है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Amayra Badoni

Student (Delhi University) | Posted on | others


मानव जीवन में लक्ष्य क्यों जरुरी होता है ?


0
0




Content Writer | Posted on


मानव जीवन में एक लक्ष्य जरुरी होता है इसको जानने से पहले यह जानना जरुरी है कि लक्ष्य का अर्थ क्या होता है | लक्ष्य को सामान्य भाषा में हम यह कह सकते हैं कि एक "हमारे द्वारा किये जाने वाला वह काम जो एक निश्चित जरूरत को पूरा करने के लिए सही तरीके से किया जाए " | दुनिया में हर इंसान का अपना लक्ष्य होता है | जैसे विद्यार्थी का लक्ष्य अच्छे नंबर पाना होता है, एक नौकरी करने वाले का लक्ष्य अच्छा काम करना ताकि उसका प्रमोशन हो और उसकी अच्छी सैलरी हो |


लक्ष्य होना क्यों जरुरी होता है -
मानव जीवन में लक्ष्य होना इसलिए जरुरी होता है क्योकिं बिना लक्ष्य से आपके जीवन के कोई मायने नहीं है | जब भी आप सुबह अपने घर से निकलते हैं और आपको पता ही नहीं कि आपको कहाँ जाना है तो आप कैसे जाओगे | इसका अर्थ है जब तक आप अपना लक्ष्य निर्धारित नहीं करते तो आप अपना कोई भी काम सही नहीं कर सकते जिससे आप अपना समय बर्बाद करते हैं |

कैसे करें लक्ष्य को प्राप्त :-
- अगर आप अपने जीवन में लक्ष्य को निर्धारित नहीं करते तो आप किसी भी चीज़ की प्राप्ति नहीं कर सकते |
- अगर आप अपने किसी भी काम को करने से पहले लक्ष्य को निर्धारित करते हैं तो आपको अपनी मंज़िल सामने दिखाई देगी |
- भगवान ने सभी इंसान को निश्चित समय,निश्चित ज्ञान और निश्चित बुद्धि दी है जिसका प्रयोग आपको अपने अनुसार करना होगा |
- अगर आप अपना लक्ष्य प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपने काम में एकाग्र होना होगा और साथ ही आपको अपने काम को पूरी मेहनत के साथ करना होगा |
- बिना अपना लक्ष्य निर्धारित किये हुए आप किसी काम को सही नहीं कर सकते अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपना समय ही ख़राब करते हैं |

Letsdiskuss (Courtesy : YouTube )



0
0