भारतीय पुलिस वकीलों से क्यों डरती है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Amayra Badoni

Student (Delhi University) | Posted on | others


भारतीय पुलिस वकीलों से क्यों डरती है?


2
0




Occupation | Posted on


भारतीय पुलिस वकीलों से डरती नहीं है बल्कि वह वकीलों से उलझना नहीं चाहती है, क्योंकि वकील को कायदे क़ानून की जानकारी अच्छे से होती है,पुलिस द्वारा मुजरिमो के खिलाफ कार्यवाही की जाती है, उन सभी कानूनों के बारे मे वकील अच्छे से जानते है,इसलिए कोई भी पुलिस वाला वकीलों के खिलाफ कोई गलत कार्यवाही नहीं कर सकता है। जैसा कि आम जनता के खिलाफ पुलिस वाले रिश्वत के लिए झूठी कार्यवाही करने के लिए तैयार रहते है।

Letsdiskuss


1
0

| Posted on


क्या आप जानते हैं कि आखिर भारतीय पुलिस वकीलों से क्यों डरती है। यदि नहीं जानते हैं तो चलिए मैं आपको बताती हूं कि इसके पीछे का कारण यह है कि वकीलों को कानून की अच्छे से जानकारी होती है। पुलिस के द्वारा जो कार्यवाही की जाती है वकील उनसे अच्छे से परिचित होते हैं। इसलिए पुलिस को इतना आसान नहीं होता है कि वह वकीलों के खिलाफ आम जनता की तरह कार्यवाही कर सकें। क्योंकि पुलिस आम जनता पर झूठी कारवाही करके उनसे रिश्वत लेने के लिए आतुर रहते हैं। लेकिन यह रोप वकीलों पर आजमाना पुलिस वालों पर भारी पड़ सकता है।Letsdiskuss


1
0

| Posted on


अक्सर देखा गया है कि पुलिस के वकीलों से 36 का आंकड़ा होता है। पुलिस की छवि गलत तरीके से प्रस्तुत की जाती है और उसका प्रभाव हमारे समाज में भी पड़ रहा है। हर प्रोफेशन में अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग होते हैं। एक अच्छा पुलिस अफसर यह नहीं देखता कि कौन क्या है? बल्कि उसकी गलतियों के आधार पर ही मुकदमा दर्ज करता है। कोर्ट में उन गलतियों को सिद्ध करना होता है। ऐसे में कोई भी पुलिसकर्मी किसी वकील पर झूठे मुकदमे इसलिए नहीं डालता क्योंकि वह कानून का जानकार होता है। ऐसा हम लोगों ने फिल्मों में देखा है। पर सच्चाई यह है कि कोई भी किसी को झूठे मुकदमे में नहीं फंसा सकता है क्योंकि इसके आगे कोर्ट भी होता है वहां पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता है। इसलिए बुरे पुलिस वाले वकील से उचित दूरी बनाकर रखते हैं।Letsdiskuss


1
0