क्या -द गांधी मर्डर- फिल्म भारत में रिली...

A

| Updated on March 30, 2023 | Entertainment

क्या -द गांधी मर्डर- फिल्म भारत में रिलीज़ हो पाएगी ?

1 Answers
764 views
P

@poojamishra3572 | Posted on March 29, 2023

आजकल ऐसा लगता हैंबॉलीवुड में सिर्फ महान हस्तियों पर आधारित फिल्में बनने लगी हैं, लेकिन इनमें से कुछ फिल्में ऐसी भीहैं जो भारत के लोगो में आक्रोश भर देती हैं, क्योंकि दर्शको का मानना हैं की आज भी कई ऐसे मुद्दे हैं जिससे उनकी भावनाओ को ठेश पहुंच सकती हैं| हाल ही में पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म "The accidental prime minister " के रिलीज़ होते ही बवाल मच गया था , यहाँ तक की कई लोगो का मानना था की यह फिल्म रिलीज़ नहीं होनी चाहिए|

Letsdiskuss (courtesy -inhnews )

अब बॉलीवुड में फिल्म 'द गांधी मर्डर' को ले कर भी कई हद तक ये कहा जा रहा हैं की यह फिल्म भारत में रिलीज़ नहीं होनी चाहिए, यह फिल्म भारत में 30 जनवरी को रिलीज़ की जाने वाली थी लेकिन फिलहाल इस फिल्म की रिलीज़ पर अब रोक लगा दी गयी हैं|

फिल्म की निर्माता लक्ष्मी आर. अय्यर ने आईएएनएस से अपने एक बयान मेंकहा, "हमने 'द गांधी मर्डर' को भारत में रिलीज न करने का निर्णय लिया हैं , क्योंकि भारत को फिल्मो के लिए एक बड़ा बाजार माना जाता है, और यहां हर तरह के लोग पाएं जाते हैं| साथ ही उन्होंने यह भी बताया की फिल्म के सभी निर्माता और निर्देशकों को धमकी दी गयी हैं, की अगर यह फिल्म भारत में रिलीज़ की जाती हैं तो उनके साथ कुछ बुरा किया जाएगा|
साथ ही खबरों की माने तो इस फिल्म की कहानी को महात्मा गांधी की 30 जनवरी, 1948 को हुई हत्या के पीछे की क्या सच्चाई होगी, इस सच्च पर बनाया गया था| लेकिन अभी इस बात पर मोहर लगाना मुश्किल हैं की इस फिल्म को अब भारत में रिलीज़ किया जायेगा या फिर नहीं|

0 Comments