Others

क्या मानव जीवन में शिक्षा का महत्व सभी ल...

V

| Updated on May 4, 2023 | others

क्या मानव जीवन में शिक्षा का महत्व सभी लोग समझते है,वर्तमान मे शिक्षा जरुरी है कितने लोग इसको मानते है ?

4 Answers
590 views
K

@kanchansharma3716 | Posted on March 17, 2018

शिक्षा का महत्व मानव जीवन में बहुत बड़ा व महत्वपूर्ण है | जैसे जैसे समय गुज़रता जा रहा है वैसे वैसे ही शिक्षा का महत्व बढ़ता जा रहा है और यह देश के विकास में सर्व सहायक सिद्ध हो रहा है | एक शिक्षित व्यक्ति ही एक शिक्षित और परिपूर्ण समाज का निर्माण कर सकता हे तथा शिक्षित समाज ही देश को उन्नति में भागिदार होता है |

शिक्षा मानव को सही जीवन का मार्ग समझाती है | तथा मनुष्य की जीवन शैली को भी सुधारती है | एक शिक्षित इंसान कम तनख्वा में भी अपने घर को सही तरीके से व्यवस्थित कर सकता है वही दूसरी और अशिक्षित व्यक्ति शिक्षा की कमी होने से पैसो की अत्यधिकता होने पर भी चीजों को व्यवस्थित नहीं कर सकता | यही फर्क होता है शिक्षा का जो इंसान को विपरीत परिश्थिति में भी व्यवस्थित तथा अनुकूल बना कर रखती है |

शिक्षा का मुख्य उद्देश्य, समाज की एक पीढ़ी द्वारा अपने से निचली पीढ़ी को अपने ज्ञान के हस्तांतरण का एक सरल व सहज प्रयास है। इस विचार से शिक्षा एक संस्था के रूप में काम करती है, जो व्यक्ति विशेष को समाज से जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा समाज की संस्कृति की निरंतरता को बनाए रखती है। बच्चा शिक्षा द्वारा समाज के आधारभूत नियमों, व्यवस्थाओं, समाज के प्रतिमानों एवं मूल्यों को सीखता है। बच्चा समाज से तभी जुड़ पाता है जब वह उस समाज विशेष के इतिहास से रूबरू होता है।

Letsdiskuss

यह भी पढ़े :- क्या लगता है वर्तमान मे शिक्षा एक व्यापार बनता जा रहा है,शिक्षा का क्या महत्व रह गया है ?

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on April 28, 2023

वैसे तो सभी लोग शिक्षा के महत्व को जानते हैं लेकिन हां ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में पता नहीं है लेकिन ऐसा उन लोगों को लगता है जो लोग पढ़े लिखे नहीं हैं और जो लोग पढ़े लिखे हैं उन्हें अच्छे से मालूम है कि मनुष्य के जीवन में शिक्षा का क्या महत्व है क्योंकि बिना शिक्षा के अपनी और अपने देश की प्रगति नहीं कर सकते हैं यदि हमारे पास किसी चीज का ज्ञान नहीं होगा तो हम उस चीज को कैसे समझ सकते हैं इसलिए कहते हैं कि शिक्षा सबसे अधिक जरूरी है।

Letsdiskuss

और पढ़े- लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए क्या योजनाएं है?

0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on April 30, 2023


शिक्षा हम सभी के जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है। हम सभी क़ो शिक्षा के महत्व क़ो समझना चाहिए, क्योकि हम अपने जीवन में शिक्षा के इस साधन का महत्व समझकर अपने जीवन मे बहुत सी अच्छी चीजें प्राप्त कर सकते हैं।
वर्तमान समय मे शिक्षा बहुत ही जरूरी है, क्योकि वर्तमान समय मे शिक्षा के बिना व्यक्ति का जीवन अधूरा है, क्योकि वर्तमान समय मे शिक्षा इतनी जरूरी हो गयी है कि जो व्यक्ति शिक्षित है केवल उन्हें ही नौकरी मिल सकती है, बाकी जो व्यक्ति अशिक्षित है उन्हें नौकरी तो दूर की बात समाज मे इज़्ज़त तक नहीं मिलती है।Article image

0 Comments
V

@vandnadahiya7717 | Posted on May 4, 2023

दोस्तों आज आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि क्या मानव जीवन में शिक्षा का महत्व सभी लोग समझते हैं वर्तमान में शिक्षा जरूरी है यह कितने लोग मानते हैं तों हम आपको बता दें कि सभी के जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व होता है जो लोग शिक्षित होते हैं वह यह समझते हैं कि सभी के जीवन में शिक्षा का कितना महत्व होता है शिक्षा के बल पर लोग किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं इसीलिए आज के समय में सभी को शिक्षित होना बेहद ही जरूरी है और यह आवश्यक भी है।

Article image

0 Comments