क्या घर में गणेश जी की मूर्ति रखने से वास्तु दोष दूर होता है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

A

Anonymous

@letsuser | Posted on | astrology


क्या घर में गणेश जी की मूर्ति रखने से वास्तु दोष दूर होता है?


16
0




Occupation | Posted on


घर मे गणेश जी की मूर्ति रखते समय उनके बाएं हाथ की ओर सूंड घूमी हुई होना चाहिए इस बात का पूरा ध्यान रखें, गणेश जी की ऐसी मूर्ति घर मे रखने से वास्तु दोष दूर होता है।


घर मे हमेशा सफ़ेद रंग की गणेश जी की मूर्ति स्थापित करने से वास्तु दोष दूर होता है।


घर मे सिंदूरी रंग के गणेश जी की मूर्ति रखने से और उनकी पूजा आराधना करने से वास्तु दोष दूर होता है।

Letsdiskuss

और पढ़े- घर के वास्तु दोष की पहचान कैसे करें ?


8
0

| Posted on


भगवान श्री गणेश जी प्रथम पूजनीय देव होते हैं गणेश जी की मूर्ति घर में रखने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं सभी लोगों को अपने घर के मुख्य द्वार पर गणेश भगवान की फोटो अवश्य लगाना चाहिए। और यदि पढ़ने वाला छात्र गणेश जी की प्रतिदिन पूजा करता है तो उसकी बुद्धि तेज होती है। तो चलिए हम आपको बताते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार आप अपने घर में गणेश जी की मूर्ति की स्थापना कहां पर करनी चाहिए और किस दिशा में करनी चाहिए।

हमें अपने घर में भगवान गणेश जी की मूर्ति सफेद रंग की रखनी चाहिए इससे वास्तु दोष दूर हो जाता है।

वास्तु के अनुसार हमें अपने घर में ऐसी मूर्ति की स्थापना करनी चाहिए जिसमें भगवान गणेश हाथ में लड्डू लिए रहे और उनका सवारी चूहा अवश्य होना चाहिए। ऐसी प्रतिमा होने से घर में वास्तु दोष दूर हो जाता है।Letsdiskuss

और पढ़े- श्री गणेश के पुत्रों के क्या नाम थे?


8
0

Student | Posted on


भगवान श्री गणेश को हमेशा ही किसी भी शुभ कार्य करने से पहले पूजा जाता है। और घर पर श्री गणेश भगवान जी की मूर्ति रखने से वास्तु शास्त्र दोष भी दूर होते हैं। श्री गणेश को सदैव ही रिद्धि सिद्धि का देवता कहा जाता है। इसके अतिरिक्त वे विघ्नहर्ता के रूप में भी जाने जाते हैं। यदि गणेश भगवान की मूर्ति या फोटो घर के मुख्य द्वार में लगाई जाए तो घर में सुख समृद्धि का वास होता है। इसके अलावा कार्य क्षेत्र पर भी गणेश जी की मूर्ति समृद्धि का कार्य करती है। यदि छात्र प्रतिदिन गणेश जी की आराधना करे तो उनकी बुद्धि का भी अच्छा विकास होता है।

Letsdiskuss


8
0

| Posted on


रिद्धि सिद्धि नव निधि के दाता भगवान गणेश, जिनके बिना हिन्दू धर्म में पूजा शुरू नहीं होती| मान्यता है कि किसी भी शुभ काम में अगर गणेश भगवान को याद न किया जाये तो वो पूजा सफल नहीं मानी जाती है| लेकिन क्या आप जानते हैं कि गणेश भगवान की मूर्ति रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं?


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई वास्तु दोषों का निवारण भगवान गणेश जी की पूजा से होता है| और जो इस बात को नहीं मानते उन्हें अपने जीवन में कई प्रकार की हानि उठानी पड़ सकती है| ऐसा इसलिए है क्योंकि श्री गणेश की आराधना के बिना वास्तु देवता को संतुष्ट नहीं किया जा सकता| वैसे तो अक्सर आपने यह सुना होगा कि वास्तु शास्त्र के हिसाब से अगर आप कोई काम करते हैं, तो आपको तोड़ फोड़ करनी पड़ती है| लेकिन आप बिना तोड़-फोड़ के वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं, तो आप अपने घर में गणेश जी की मूर्ति जरुर रखें|

आइये जानते हैं घर में किस जगह गणेश जी की मूर्ति या चित्र लगाने से आपको सुख समृद्धि प्राप्त होगी साथ ही आप वास्तु दोषों से दूर रहेंगे…..
- घर के मुख्य द्वार पर एकदंत की प्रतिमा या चित्र लगाई जाये, और घर के मुख्य द्वार पर अन्दर की तरफ दूसरी गणेश जी एकदंत वाली प्रतिमा लगाये| दोनों प्रतिमा इस प्रकार लगाएं कि दोनों गणेश जी की पीठ आपस में मिलती हो| इस प्रकार मूर्ति लगाने से वास्तु दोषों का शमन होता है|


- घर या कार्यस्थल के किसी भी भाग में वक्रतुंड की प्रतिमा या फिर चित्र जरुर लगायें| लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि गणेश जी की प्रतिमा या चित्र का मुंह दक्षिण दिशा या नैऋत्य कोण में न हो| दक्षिण- पश्चिम के मध्य दिशा को नैऋत्य कोण कहा जाता है|


- हमेशा घर में बैठे हुए गणेश भगवान की प्रतिमा रखें और कार्यस्थल वाली जगह में खड़े हुए गणेश जी की प्रतिमा रखें| लेकिन कार्यस्थल में रखे गणेश जी की प्रतिमा के दोनों पैर ज़मीन पर स्पर्श होने चाहिए|


- विघ्नहर्ता की ऐसी प्रतिमा या चित्र लगाएं जिसमें उनके बाएँ हाथ की तरफ उनकी सूंड घुमी हुई हो|


- और सबसे जरुरी है लड्डू और चूहा… जी हाँ दोस्तों गणेश जी के हाथ में लड्डू जरुर होना चाहिए और उनके पैरों के पास चूहा होना चाहिए|

ऐसे गणेश भगवान की प्रतिमा रखने से आपके घर के सभी दोष दूर होने|

Letsdiskuss


8
0

| Posted on


हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा यदि आप अपने घर में गणेश जी की मूर्ति रखते हैं तो आपके घर का वास्तु दोष दूर हो जाएगा। लेकिन मूर्ति रखते वक्त कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

हम आपको बता दें कि वास्तु दोष के अनुसार आम, पीपल,और नीम से बनी गणेश जी की मूर्ति लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति अवश्य स्थापित करनी चाहिए इससे वास्तु दोष दूर होता है।

दोस्तों यदि आप अपने घर पर गणेश जी की प्रतिमा रखना चाहते हैं तो आपको एक और बात ध्यान में रखनी होगी। की गणेश भगवान की ऐसी मूर्ति घर पर रखें जिसमें उनके एक हाथ में लड्डू हो और उनके पैर पास चूहा अवश्य बना हो। ऐसी मूर्ति स्थापित करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है।

Letsdiskuss


6
0

| Posted on


भगवान गणेश सनातन धर्म के प्रथम पूज्य देव है। देशभर में गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि ब्रह्मा जी ने वास्तु शास्त्र के नियमों की थी। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि भगवान गणेश की पूजा करने से रचने संबंधी वास्तु दोष दूर होते हैं। तो चलिए आज हम आपको इस पैराग्राफ के माध्यम से बताते हैं कि क्या घर में गणेश जी की मूर्ति रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं। जी हां घर में गणेश जी की मूर्ति रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार गणेश जी की सफेद रंग की मूर्ति घर में स्थापित करने से व्यक्ति को वास्तु दोषों से मुक्ति मिलती है। वही घर में सिंदूरी रंग के गणपति स्थापित करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है साथी बच्चों के स्टडी टेबल पर पीलें या हल्के हरे रंग की गणेश जी की मूर्ति लगाने से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलती है।

घर का मुख्य द्वार सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है, क्योंकि यही से सकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर प्रवेश करती है। ऐसे में प्रवेश द्वार पर गणेश जी की पीठ मिलती हुई प्रतिमा लगाने से वास्तु दोष की समस्या दूर होती है। गणेश जी की प्रतिमा घर के मुख्य द्वार पर अंदर की तरफ लगाए।

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है। ऐसे में ऑफिस या घर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करते समय दिशा का भी ध्यान जरूर रखें। घर का उत्तर पूर्वी कोना पूजा पाठ के लिए बेहतर रहता है। ऐसे में गणपति जी की मूर्ति को भी घर के उत्तर पूर्वी कोने में स्थापित करें साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि भगवान गणेश की मूर्ति को कभी भी घर के दक्षिण में नहीं रखना चाहिए।Letsdiskuss


4
0