घर के वास्तु दोष की पहचान कैसे करें ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Rahul Mehra

System Analyst (Wipro) | Posted on | Astrology


घर के वास्तु दोष की पहचान कैसे करें ?


4
0




Astrologer,Shiv shakti Jyotish Kendra | Posted on


वास्तु शाश्त्र के अनुसार कई बार कुछ घर मकान हमारे लिए शुभ होते और कुछ अशुभ होते हैं | वैसे मकान शुभ अशुभ सिर्फ गलत दिशा में कुछ रखने यह घर का कोई भाग गलत जगह बनवाने से होता है

| मकान का शुभ और अशुभ होना उसकी दिशा पर आधारित होता है | जैसा कि प्रत्येक दिशा का अपना एक महत्व होता है उसी प्रकार हर दिशा में कुछ चीज़ रखना या घर का कोई हिस्सा बनवाने से पहले दशा निर्धारण जरुरी है |
घर में वास्तु दोष है या नहीं इस बात को जानने के कुछ तरीके -
- परिवार के विवाद :-
अक्सर परिवार में होने वाले विवादों के चलते मनुष्य तनाव में रहता है | कभी घर में अचानक से जगड़े होना , तनाव बढ़ना , आपसी मनमुटाव और घर के सदस्यों के बीच लड़ाई- झगड़े होने लगे तो इसका मतलब यह कि आपके घर वास्तु दोष है | घर में झगड़े होना घर के आग्नेय कोण का अशुभ होना है | अगर घर के आग्नेय कोण (पूर्व दक्षिण दिशा) की दिशा में पानी का कोई स्थान है तो यह शुभ माना जाता है , इस दिशा में किचिन शुभ होता है |
उपाय :-
आग्नेय कोण में हर दिन घी का दीपक जलना चाहिए |
फिजूल खर्चे का अचानक बढ़ना :-
जब भी कभी आपकी आय से ज्यादा आपका व्यय होने लगे तो इसका अर्थ है कि आपके घर में वास्तु दोष है | घर की उत्तर दिशा में गंदगी होने से फिजूलखर्चे ज्यादा बढ़ने लगती है |
उपाय : -
उत्तर दिशा में हमेशा सफाई रखें और साथ ही श्रीयंत्र की स्थापना करें | घर के सामने हरी बेलदार पत्तियां लगाएं और घर में अच्छी किताबें रखें |
सेहत में खराबी :-
जब भी घर के नैऋत्य कोण (दक्षिण - पश्चिम का कोना) का स्थान नीचा होता है तो परिवार के मुखिया और सदस्यों की सेहत में अक्सर गिरावट बनी रहती है |
उपाय :-
मकान में इस दिशा को कभी खालीनहीं छोड़ना चाहिए और अपने घर की पानी की टंकी हमेशा साफ़ रखना चहिये |
Letsdiskuss


और पढ़े- क्या घर में गणेश जी की मूर्ति रखने से वास्तु दोष दूर होता है?


3
0

pravesh chuahan,BA journalism & mass comm | Posted on


वास्तु दोष को पहचानना बहुत मुश्किल होता है. इसको केवल वही इंसान पहचान सकता है जिसे वेदों और पुराणों का पूरा ज्ञान होगा, भवन निर्माण के दौरान कई प्रकार के वास्तु दोष रह जाते हैं। इन्हें दूर करने के लिए भवन में ऊॅ, स्वास्तिक, फेंगसुई आदि शुभ-चिन्हों का उपयोग वास्तु-दोष में काफी हदतक राहत प्रदान करता है।
वास्तु दोष को पहचानने के लिए कुछ अंश इस तरह है:-
घर में हमेशा लड़ाई झगड़े होना, हमेशा तनाव में रहना, कोई भी कार्य करने में बाधा आना,सोचा कार्य पुरा ना होना, किसी बीमारी से पीड़ित रहना,


रोग से जानें भवन के किस स्थान में वास्तु-दोष है...

सर्दी-जुकाम
सर्दी-जुकामःयदि मकान के ब्रहमस्थल में दोष है और आप अक्सर इसमें अपना समय गुजारते है तो आप सर्दी-जुकाम से पीड़ित रहेंगे।

डायबिटीज-यदि भवन के अग्नि कोण और ईशान कोण में दोष है तो आपको डायबिटीज होने की ज्यादा सम्भावना है। यदि परिवार में किसी को डायबिटीज पहले से है तो फिर डायबिटीज को नियन्त्रण में लाना मुश्किल रहेगा। इसलिए मकान के अग्नि कोण व ईशान कोण का दोष पहले समाप्त करें।

उच्च रक्तचाप
उच्च रक्तचाप-अगर आपके भवन के उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में किसी प्राकर का वास्तुदोष है तो घर में रहने वाले लोग हीन भावना से ग्रस्त रहेंगे।

हीन भावना-यदि आपके घर में वायव्य व नैऋृत्य कोण में कोई दोष है तो आपके बच्चें, महिलायें व घर में रहने वाले सदस्य अक्सर हीन भावना से ग्रस्त रहेंगे।

कष्ट-अगर आपका मकान मार्ग या गली के अन्त में है तो उसमें रहने वाले सदस्य अक्सर कष्ट में रहेंगे।

रोग-यदि आपके भवन पर किसी वृक्ष, मन्दिर आदि की छाया पड़ रही है तो उस घर में रहने वाले सदस्य आये दिन रोग के शिकार बने रहेंगे।

आयुक्षय-यदि नैऋृत्य कोण में कुआॅ आदि है तो उस घर में रहने वाले लोगों की आयुक्षय होती है।
LetsdiskussSmiley face


2
0

Occupation | Posted on


यदि कोई व्यक्ति किसी काम को पूरी मेहनत और लगन के साथ करता है लेकिन फिर भी उसे काम में सफलता नहीं मिलती है तो उस व्यक्ति के घर मे किसी तरह का कोई वास्तु दोष जरूर होता है।

जिन व्यक्तियों के घरों में अक्सर परिवार का कोई न कोई सदस्य बीमार रहता हैं उनके घर मे दक्षिण-पूर्व दिशा में कोई न कोई वास्तु दोष जरूर होता है।


जिस व्यक्ति के घर मे अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते है, उस घर मे वास्तु दोष होता है।Letsdiskuss


2
0

| Posted on


वैसे तो वास्तु दोष का पहचान करना काफी मुश्किल है क्योंकि इसकी पहचान केवल वेद पढ़ने वाले लोग ही कर सकते हैं लेकिन फिर भी आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिनके द्वारा आप घर के वास्तु दोष के बारे में पता लगा सकते हैं।

यदि आपके घर में वास्तु दोष है तो आपको कुछ इस तरह के संकेत देखने को मिलेंगे :-

यदि आपके घर में रोजाना किसी बात को लेकर विवाद हो रहा है तो आप समझ जाइए कि आपके घर का वास्तु दोष बिगड़ा हुआ है।

यदि आपके घर का वास्तु दोष बिगड़ा है तो आपके घर में एक ना एक परेशानी बनी रहेगी।

Letsdiskuss


1
0

| Posted on


दोस्तों यदि आप के घर में किसी न किसी बात में रोजाना लड़ाई झगड़े होते हैं और घर में शांति का माहौल नहीं होता है तो इसका एक कारण घर का वास्तु दोष भी होता है। तो आज पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर के वास्तु दोष को कैसे पहचान सकते हैं। यदि आपके घर में बिना किसी कारण के आपसी मतभेद और लड़ाई झगड़े होते हैं तो इसका मतलब यह है कि घर में वास्तु दोष है। आप किसी भी काम को अच्छे तरीके से करते हैं और आपको फिर भी सफलता नहीं मिलती है तो इसके पीछे का कारण घर का वास्तु दोष भी हो सकता है।

Letsdiskuss


1
0