बदलता मौसम अक्सर मानव स्वास्थ को प्रभावित करता है | मौसम चाहे जो भी हो मनुष्य का शरीर प्रभावित होता ही है | सर्दियों के मौसम में अक्सर मनुष्य जुखाम , बुखार जैसी समस्या मनुष्य को घेर लेती हैं | लोग सर्दी, जुखाम और बुखार होने पर दवा ले लेते हैं और बस अपने काम में ध्यान देते हैं |
बदलते मौसम में किन बातों का ध्यान रखें :-
पानी का सेवन :-
अक्सर सर्दियों के मौसम में लोग पानी कम पीते हैं | क्योकिं सर्दियों में प्यास का एहसास कम होता है | लोग अधिक चाय या कॉफ़ी पीना पसंद करते हैं | परन्तु ये बिलकुल ग़लत है, क्योकिं मौसम चाहे जो भी हो शरीर में पानी की कमी आपके स्वास्थ पर बुरा असर डालती है | जैसे आपके शरीर में भोजन की सही मात्रा होनी चाहिए उसी तरह पानी की सही मात्रा आपके शरीर में मिनिरल्स को कम नहीं होने देती जो कि आपके स्वास्थ के लिए सही होता है | इसके आप अलावा, नींबू, लैमनग्रास, पुदीना, साग, शहद इनका सेवन सर्दियों में अच्छा होता है |
(Courtesy : Healthy Kids Ajax )
साफ़ सफाई का ध्यान देना :-
बीमारी होने का ख़तरा अक्सर तब होता है जब आपके आस-पास गंदगी हो, या ठीक से सफाई न हो | मौसम बदलते ही जीवाणु एक्टिव होते हैं और जैसे ही मौसम बदलता है और मानव शरीर में इम्युनिटी कम होती है तो जीवाणु शरीर पर हमला कर देते हैं, जिस कारण स्वस्थ ख़राब हो सकता है |
(Courtesy : spectrumservices.ae
)
हाथ धोना :-
कुछ लोगों की आदत होती है, कि उनको अगर छींक आती है तो वो मुँह में हाथ रख तो लेते हैं परन्तु हाथ अपने कपड़ों में साफ़ कर लेते हैं | हमेशा रुमाल का इस्तेमाल करना चाहिए और हो सके तो खांसी या छींक के बाद अच्छी तरह हैंडवाश करना चाहिए |
(Courtesy : Awaaz Nation )