आज कल के समय में सभी लोग अपने काम में व्यस्त हैं, जिसके कारण वो अपने स्वास्थ पर ध्यान नहीं दे पाते | अगर आप अपनी हड्डियों और मांसपेशियों में सुधार लाना चाहते हैं, तो आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने होंगे और अपने रोज के खाने में कुछ नई चीज़ें शामिल करना होगा |
अपने खाने में शामिल करें :-
व्रत के समय खाया जाने वाला पदार्थ साबूदाना होता है | व्रत में साबूदाने की खीर और साबूदाने की खिचड़ी दोनों खाते हैं | अगर आप रोजाना के खाने में साबूदाने को शामिल करें तो इसका सेवन आपकी हड्डियों और मांशपेशियों को मजबूत बनाता है |
साबूदाना सिर्फ हड्डियों और मांशपेशियों के लिए है नहीं बल्कि आपके स्वास्थ के लिए भी बहुत अच्छा है | साबूदाने का सेवन शरीर में खून की मात्रा बढ़ाता है | हाई ब्लड प्रेसर में और पाचन में साबूदाने का सेवन बहुत ही लाभदायक है |
ऑलिव आयल :-
आप अगर अपने दैनिक आहार में ऑलिव आयल का प्रयोग करते हैं, तो यह आपकी हड्डियों और मांशपेशियों को मजबूत बनाता है | ऑलिव आयल का प्रयोग सब्जी, दाल, या जो भी तेल वाली चीज़ों का आप सेवन करते हैं, उसमें करें | इससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी और आपका स्वास्थ भी बेहतर होगा |
व्यायाम :-
प्रतिदिन व्यायाम और नियमित आहार का सेवन आपके जीवन को स्वस्थ और बेहतर बनाएगा | दूध और दूध से बनी सभी चीज़ों का नियमित रूप से सेवन और साथ में व्यायाम करने से आपकी हड्डियां और मांशपेशियां मजबूत रहती हैं |