दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं, और सबकी सोच भी अलग-अलग होती है | वर्तमान समय में कई ऐसे लोग होते हैं, जो वास्तु को मानते हैं और जो वास्तु को मानते हैं ऐसे लोगों के लिए वास्तु के कुछ ऐसे नियम बताते हैं जिनको करने से उनका भाग्य उनका साथ देगा | आपके सवाल के अनुसार आप जानना चाहते हैं कि कौन सी तस्वीर कौन सी दिशा में लगाना शुभ होता है तो आपको बताते हैं |
courtesy-Art street - Triumphet set of 6 individual photo frames
- राम दरबार :-
घर के पूर्व दिशा राम दरबार लगाने से घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है | जैसे ही सुबह का सूरज निकलता है और राम दरबार की तस्वीर पर पड़ने वाली किरण घर में कई तरह से लाभदायक होती है , यह सिर्फ अच्छी ऊर्जा ही नहीं बल्कि बेहतर स्वास्थ भी प्रदान करता है |
- फलों की तस्वीर :-
घर के उत्तर या पूर्व दिशा में फलों की तस्वीर लगाना आपके स्वास्थ को प्रभावित करता है | एक अच्छे स्वास्थ की कामना के साथ आप घर उत्तर या पूर्व दीवार पर फलों का चित्र लगाएं यह आपके स्वास्थ के लाभदायक होता है |
- महालक्ष्मी की तस्वीर :-
घर के उत्तर में धन की देवी महालक्ष्मी की तस्वीर लगाने से आपके घर हमेशा धन सम्पदा बनी रहती है | शास्त्रों के अनुसार उत्तर दिशा को धन की दिशा माना जाता है |
- पहाड़ों और चट्टानों की तस्वीर :-
घर में दक्षिण या पश्चिम दिशा में पहाड़ों या चट्टानों की तस्वीर लगाने से मनुष्य का मनोबल बढ़ता है और घर में आने वाली समस्या दूर होती है |
यह कुछ खास टिप्स हैं, जिनका प्रयोग कर के आप अपने घर में सुख और शांति ला सकते हैं |
और पढ़े- कौन सी तीन चीज़ों का अपमान मनुष्य के सभी पुण्य को ख़त्म कर सकता है ?