कौन सी तीन चीज़ों का अपमान मनुष्य के सभी पुण्य को ख़त्म कर सकता है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Ajeet Raturi

Chef (REDFORT CHINA BEIJING ) | Posted on | Astrology


कौन सी तीन चीज़ों का अपमान मनुष्य के सभी पुण्य को ख़त्म कर सकता है ?


8
0




| Posted on


चलिए जानते हैं कि वह कौन सी तीन चीजें है जिन का अपमान करने से मनुष्य का पुण्य खत्म हो सकता है।

गाय का अपमान :- इस प्रकृति में गाय को मनुष्य ही नहीं बल्कि भगवान भी एक विशेष दर्जा देते हैं हिंदू धर्म के सभी शास्त्रों में गौ अपमान करने वालों को कठोर दंड दिया जाता है साथ ही उसके सभी पुण्य भी नष्ट हो जाते हैं इसलिए हमें भूल कर भी गौ माता का अपमान नहीं करना चाहिए।इसके अलावा हमें भूल कर भी तुलसी माता का अपमान नहीं करना चाहिए,और हमें गंगा माता का भी अपमान नहीं करना चाहिए क्योंकि गंगा हमारी माँ है।Letsdiskuss

और पढ़े- क्या सच में मनुष्य को अपनी करनी का फल भुगतना पड़ता है?


4
0

Content Writer | Posted on


मनुष्य अपने जीवन में पूजा पाठ करता है, और उसके साथ ही कई सारे पुण्य कमाता है | कुछ लोग पूजा में भरोसा करते हैं और कुछ लोगनहीं करते हैं| जो लोग पूजा में विश्वास करते हैं उनके लिए इस बात को जानना बहुत जरुरी है कि अगर उन्हें अपनी की हुई पूजा का कोई फल नहीं मिलता तो उसका क्या कारण हो सकता है ? आइये आज आपको बताते हैं कि मनुष्य किन चीज़ों की वजह से अपने पुण्य को खो सकता है |
किसका अपमान न करें -
गाय :-
हिन्दू धर्म में गाय बहुत ही महत्वपूर्ण और पूजनीय मानी जाती है | गाय को गौ माता नाम से सम्बोधित किया जाता है | गाय को कामधेनु भी कहा जाता है | गाय का दूध ही नहीं बल्कि गाय का मूत्र भी हिन्दू धर्म में अमृत के समान है | गाय का अपमान करना घोर पाप माना गया है | गाय का अपमान अपनी माँ के अपमान बराबर है | पुराणों में गाय के अपमान का कोई प्रायश्चित्त नहीं है गाय का अपमान करने वाला सजा का हकदार माना गया है |
Letsdiskuss (Courtesy : YouTube )
तुलसी का पूजन हिन्दू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण है | तुलसी का पूजन जितना जरुरी है उससे कहीं ज्यादा जरुरी पूजा के समय तुलसी का होना होता है | तुलसी के बिना भगवान विष्णु को भोग नहीं लगता क्योकिं भगवान बिना तुसली के भोग और पूजा स्वीकार नहीं करते | अगर तुलसी का अपमान होता है तो इसका साफ़ अर्थ है कि आप स्वयं भगवान का अपमान कर रहे हैं | इसलिए हिन्दू धर्म में तुलसी का अपमान भी दंडनीय माना जाता है |
(Courtesy : विकिपीडिया)
गंगा :-
वैसे तो गंगा नदी को भी माँ का दर्ज़ा दिया जाता है | गंगा नदी में स्नान करना बहुत ही शुभ और अच्छा माना जाता है | कहा जाता है कि गंगा में स्नान करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं | गंगाजल एक ऐसा जल है जो सभी पूजा कार्यों में शामिल होता है | बड़ी से बड़ी पूजा बिना गंगाजल के पूरी नहीं होती | परन्तु आज के समय में गंगा नदी में जो लोग कूड़ा कचरा या गंदगी मचा रहे हैं तो ऐसा कर के वो गंगा को सिर्फ गन्दा ही नहीं बल्कि उसका अपमान भी कर रहे हैं जो कि बहुत ही ग़लत बात है | इससे सभी लोग पाप के भागीदार बन रहे हैं |
(Courtesy : Hindustan )

और पढ़े- घर में कौन सी तस्वीर किस दिशा में लगाने से मनुष्य का भाग्य उसका साथ देगा ?


4
0

| Posted on


दोस्तों आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि कौन सी तीन चीजों का अपमान मनुष्य के सभी पुण्य को ख़त्म कर सकते है। तों मनुष्य को गाय का अपमान भूलकर भी नहीं करना है गाय को गौ माता भी कहा जाता है। देवताओं ने भी गौ माता को विशेष दर्जा दिया है। कहा जाता है जो गौमाता का अपमान करता है उसके सारे पुण्य नष्ट हो जाते हैं। मनुष्य को तुलसीमाता का भी अपमान नहीं करना चाहिए। तुलसी माता का विशेष महत्व होता है बिना तुलसी के पत्ते के कोई भी पूजा पूरी नहीं होती है। गंगाजल का भूलकर भी अपमान नहीं करना चाहिए। गंगाजल सभी के पाप को धोती हैं। यदि जो व्यक्ति इन तीनों चीजों का अपमान करते हैं तों उनके सारे पुण्य खत्म हो जाएंगे।

Letsdiskuss


4
0