केतु ग्रह के बुरे प्रभाव से कैसा बचा जा ...

A

| Updated on January 24, 2023 | Astrology

केतु ग्रह के बुरे प्रभाव से कैसा बचा जा सकता हैं ?

3 Answers
2,320 views

@brijagupta1284 | Posted on July 28, 2018

जैसा की सभी जानते हैं, हमारे ज्योतिष के हिसाब से 9 ग्रह होते हैं, सभी ग्रह के अपने अपने अच्छे और बुरे प्रभाव होते हैं | आप केतु ग्रहके बुरे प्रभाव से बचने के उपाय जानना चाहते हैं |


बुरे प्रभाव से बचने के उपाय :-

- 30 दिनों के बीच आने वाली 13 तिथि जो महीने में 2 बार आती हैं, को केतु ग्रह के नामका व्रत रखें |

- भैरव बाबा की उपासना करना केतु ग्रहके प्रभाव से बचने के आसान उपाय में से एक हैं | भैरव बाबा को केले का भोग लगाएं |

- अपने घर में गाय के घी का दीपक रोज हर शाम जलाएं, और हरे रंग का रुमाल सदैव अपने पास रखें |

- तिल के लड्डू बनाकर सुहागन महिलाओं को खिलाएं और तिल का दान करना भी अच्छा होगा |

- आप छोटी-छोटी कन्याओं को हर रविवार मीठा दही और हलवा खिलाएं, ये एक उपाय हैं, जो आपको केतु के बुरे प्रभाव से बचा सकता हैं |

- कृष्ण पक्ष में हर शाम पके हुए चावल,उस पर मीठा दही, और काले तिल डालकर उसको दान करें | आप यह सब पीपल के नीचे रखकर अपने केतु दोष की शांति के लिए प्रार्थना करें।

- पीपल के वृक्ष के नीचे, या कहीं भी आप हर रोज कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

- 2 रंग के कम्बल किसी जरूरतमंद को दान करें |

ये कुछ उपाय हैं, जो आपको केतु के प्रभाव से बचा सकते हैं |

Article image

केतु ग्रह के बुरे प्रभाव क्या हो सकते हैं, इसके बारें में जानने के लिए इस link पर click करें :-


0 Comments

@rahulaobaraॉya6964 | Posted on August 21, 2018

ब्रिज जी आपकी बात बहुत सही हैं, मगर जिसके पास इतना पैसा न हो, की वो 2 वक़्त का भोजन कर सके वो ये सब कैसे करेगा | आज कल भगवान को तो लोगों ने व्यापार बना दिया हैं | भगवान के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा हैं |


इतने बड़े-बड़े मंदिर निर्माण में आम जनता के पैसों से सहायता मांगी जाती हैं, पर नाम किसी और का आता हैं |


बुरे प्रभाव हो चाहे अच्छे प्रभाव हो वो हमारे कर्मों पर निर्भर करता हैं | अच्छे कर्म करो अच्छा होगा बुरे करो बुरा होगा और इसके सिवा कुछ नहीं |

ketu-letsdiskuss

(Courtesy : Pavitra Jyotish Kendra )

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on January 24, 2023

राहु और केतु का नाम तो आप सुने ही होंगे जो कि समुद्र मंथन के दौरान उत्पन्न हुए थे इन्हें छाया ग्रह माना जाता है यदि यह किसी भी व्यक्ति की कुंडली में आ जाते हैं तो उनका जीवन बुराइयों से घिर जाता है ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप केतु ग्रह के बुरे प्रभाव से कैसे बच सकते हैं।

ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा करने से केतु के बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है।

काली रंग की गाय को दान करने से भी केतु ग्रह के बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है।Article image

0 Comments