अक्सर नमक पारे बनाते हैं, तो वो नर्म हो जाते हैं, आप अगर कुरकुरे नमक पारे बनाना चाहते हैं, तो आपको हम बताते हैं, आप कैसे बना सकते हैं |
सामग्री :-
मैदा – 02 कप
बेसन – 01 कप
रिफाइंड तेल – 1/4 कप
अजवाइन – 1/2 छोटा चम्मच
सोडा – 01 चुटकी
तेल – तलने के लिए
नमक - स्वाद के अनुसार
विधि :-
- सबसे पहले आप मैदा,बेसन, नमक, अजवायन, सोडा और तेल डालकर दोनों हाथों से अच्छी तरह मिला लें ताकि तेल और सभी चीज़ें ठीक से मिल जाएं |
- अब इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर आटे को थोड़ा सख्त गूंथ लें। अब गुंथे हुए आटे को अपने हाथो से मसल-मसलकर चिकना कर लें | (20 मिनिट तक रखें )
- कड़ाई में तेल गरम करने रखें, जब तक तेल गरम हो रहा है, तब तक आप आटे को एक बार फिर ठीक से मसल लें | अब आप ज्यादा आटा लेकर उसकी गोली बनाए और बेल लें |
- ज्यादा पतला नहीं और ज्यादा मोटा नहीं | अब बेले हुए आटे को चाकू से नमक पारे के आकार का काट लें, और तेल में तल लें |
लीजिये कुरकुरे नमक पारे तैयार हैं |