मानव जीवन में शिक्षा का क्या महत्व है ?

| Updated on November 9, 2023 | Education

मानव जीवन में शिक्षा का क्या महत्व है ?

9 Answers
54,070 views
M

@meetaliasiwal7437 | Posted on December 31, 2018

मानव जीवन में शिक्षा का उतना ही महत्व है, जितना वर्तमान समय में जीवन को जीने का | मानव जीवन में इंसान का शिक्षित होना जरुरी है, मगर ये बात जब तक सभी लोग नहीं मान लेते तब तक ऐसे कैसे कहा जा सकता है कि मानव जीवन में शिक्षा का क्या महत्व है ?

आज भी कई जगह ऐसी है जहाँ बच्चों को नहीं पढ़ाया जाता | कई जगह तो बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल हैं ही नहीं और अगर कहीं हैं, भी तो वहाँ सही शिक्षक नहीं किसी भी प्रकार का मैनेजमेंट नहीं | उस पर कहीं तो ये हाल कि लोग सिर्फ लड़कों को पढ़ाते हैं, लड़कियों को नहीं | अगर ऐसा ही चलेगा तो आप ही बताइये कि मानव जीवन में शिक्षा का क्या महत्व रह जाएगा |
Letsdiskuss
शिक्षा का महत्व होना सिर्फ पढ़ना या कुछ सीखना नहीं होता बल्कि शिक्षा के विचार को उसकी अच्छाई को अपने जीवन में लाना भी होता है | मुझे तो नहीं लगता कि आज के समय में शिक्षा का कोई महत्व रह गया है | इसके भी कुछ कारण हैं, जिसके आधार पर शिक्षा आज के समय में न तो व्यवस्थित है और न ही किसी काम की |
मुझे लगता है, कि वर्तमान समय में शिक्षा का कोई महत्व नहीं रह गया है, क्योकि जहाँ लड़का-लड़की में भेद हो आज भी वहाँ और शिक्षित समाज होने का कोई फायदा नहीं है |
1 Comments
P

@poojamishra3572 | Posted on January 15, 2019

मानव जीवन में शिक्षा बहुत जरुरी हैं क्योंकि शिक्षा ना केवल हमारी सोच बदलने के काम आती हैं बल्कि पूरे समाज में हमे सबकी बराबरी का स्थान भी दिलवाती हैं | शिक्षा का महत्व ना केवल चार किताबो का ज्ञान पाना होता है बल्कि शिक्षित व्यक्ति शिक्षा को जीवन में सभ्य तरीके से खुद के बर्ताव में उतारता हैं |
Letsdiskuss
पूरे राष्ट्र की प्रगति को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा बहुत जरुरी हैं , यह ना केवल हमे Self-confidence देती हैं बल्कि हर व्यक्ति की बुद्धि का विकास करने में भी सहायक मानी जाती हैं | कहने को हम ऐसे युग में हैं जहाँ पर आज व्यक्ति चाँद तक जा सकते हैं , लेकिन आज भी सामाज़ में कही न कही ऐसे लोग हैं जिन्हे महिलाओ की पढाई से ज्यादा उन्हें घूँघट में रखना उनको सम्मान देना लगता हैं |
Article image
ऐसी ही रूढ़िवादी सोच के कारण महिलाओ की प्रगति नहीं होती और अगर किसी देश में महिलाओ की प्रगति पर रोक लगाई जाती हैं तो वह पूरे देश के लिए नुक्सानदेह बात साबित हो सकती हैं , यही कारण हैं की हमे शिक्षा का महत्व समझना चाहिए क्योंकि सही शिक्षा ही एकमात्र साधन हैं ऐसी रूढ़िवादी सोच को दूर करके समाज में बदलाव लाने का | इसलिए हर व्यक्ति को शिक्षा लेना बहुत जरुरी हैं ताकि हर इंसान प्रगति की राह पर आगे बढे और सबको एक समान समझे |
1 Comments
K

@kanchansharma3716 | Posted on May 2, 2019

मनुष्य के जीवन में शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व है | शिक्षा व्यक्तित्व का निर्माण, ज्ञान और उसके कौशल में सुधार करती है और साथ ही मनुष्य को सभ्यता की तरफ ले जाती है | एक शिक्षित व्यक्ति सही और गलत में भलीभांति अंतर जानता है , और साथ ही उसके सोचने और समझने की शक्ति प्रबल होती है |

शिक्षा की श्रेणी :-
शिक्षा को मुख्य्तः तीन भागों में बांटा गया है ,प्रारम्भिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, और उच्च माध्यमिक शिक्षा | यह तीनों श्रेणियां हमारे कौशल को स्टेप बाये स्टेप विकसित करती हैं | इससे जब एक छोटा बच्चा स्कूल जाता है तो उसको उसकी उम्र के आधार पर जानकरी प्राप्त होती है |
शिक्षा का महत्त्व :-
मनुष्य के जीवन में शिक्षा बहुत जरुरी है, अच्छी शिक्षा लोगों को उच्च पद की प्राप्ति का सही रास्ता दिखाता है | उचित शिक्षा मनुष्य को भविष्य में आगे बढ़ने का सही मौका देती है और साथ ही कई सारे रास्ते खोल देती है | सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि समाज में रहने का सही तरीका और आर्थिक समस्याओं से लड़ने के लिए कई सारे विकल्प देती है |
अच्छी शिक्षा का फायदा :-
1 . अच्छी शिक्षा मनुष्य को जीने के तरीके सीखाती है |
2 . एक पढ़ा लिखा व्यक्ति अपना आत्मविश्वास कभी नहीं खोता |
3 . एक शिक्षित व्यक्ति का दिमाग विकसित होता है , जिसके कारण वह अच्छी सोच वाला समाज बनाता है |
4 . पढ़ा लिखा व्यक्ति एक अच्छे समाज का निर्माण करता है और एक अच्छा समाज ही अच्छे देश का निर्माण कर सकता है |
5 . शिक्षित होना मनुष्य को उसकी भाषा और संस्कृति से जोड़े रखता है |
Article image

1 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on May 31, 2022

शिक्षा हमारे जीवन मे बहुत ही महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि हर मनुष्य के जीवन मे शिक्षा का अलग ही महत्व है। शिक्षा के बिना हमारा जीवन अधूरा है, हर एक जगह मे शिक्षा का ही महत्व है बिना शिक्षा के हम कोई कम नहीं कर सकते और ना ही पैसा कमा सकते है । शिक्षा एक ऐसी चीज है जिसके कारण हम समाज मे लोगो के बीच उठते बैठते है और लोगो से अच्छा व्यवहार रखते है, क्योंकि जो लोग शिक्षित है समाज मे उनकी एक अलग ही पहचान होती है और जो लोग अशिक्षित है उनकी भी समाज मे कोई खास पहचान नहीं होती है,अशिक्षित लोगो की समाज कोई इज़्ज़त नही करता है।Article image

1 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on June 1, 2022

मानव जीवन में शिक्षा का महत्व:- आज के समय में मानव जीवन के लिए शिक्षा का महत्व इतना अधिक बढ़ गया है कि शिक्षा के बिना हर एक इंसान अधूरा रहता है। शिक्षा मनुष्य जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। शिक्षा के द्वारा ही मानव का समाज में उच्च स्थान रहता है। जो व्यक्ति शिक्षा ग्रहण नहीं करता है उसका जीवन बहुत ही सरल होता है। क्योंकि शिक्षा हमें विभिन्न प्रकार का ज्ञान और कौशल प्रदान करता है शिक्षा के द्वारा ही हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती है। जिस व्यक्ति के पास शिक्षा का भंडार होता है उसका समाज में अलग ही स्थान होता है।Article image

1 Comments
L

@laxmipatel5515 | Posted on June 5, 2022

ऐसी ही रूढ़िवादी सोच के कारण महिलाओ की प्रगति नहीं होती और अगर किसी देश में महिलाओ की प्रगति पर रोक लगाई जाती हैं तो वह पूरे देश के लिए नुक्सानदेह बात साबित हो सकती हैं , यही कारण हैं की हमे शिक्षा का महत्व समझना चाहिए क्योंकि सही शिक्षा ही एकमात्र साधन हैं ऐसी रूढ़िवादी सोच को दूर करके समाज में बदलाव लाने का | इसलिए हर व्यक्ति को शिक्षा लेना बहुत जरुरी हैं ताकि हर इंसान प्रगति की राह पर आगे बढे और सबको एक समान समझे |

 

मानव जीवन में शिक्षा का क्या महत्व है

1 Comments
M

@meenakushwaha8364 | Posted on October 2, 2023

मानव जीवन मे शिक्षा बहुत ही महत्व है, क्योंकि शिक्षा के बिना हर एक व्यक्ति का जीवन एक नींव के बिना एक इमारत की तरह अधूरा रह जाता है। शिक्षा मनुष्य के जीवन का अभिन्न अंग बन चूका है, शिक्षा और ज्ञान,व्यक्तिगत विकास के लिए ही नहीं है, बल्कि यह अर्थव्यवस्था के विकास के लिए भी बहुत जरुरी है। शिक्षा हर एक व्यक्ति के सोचने -समझने और सही, गलत फैसले लेने मे मदद करती है।

शिक्षा लोगों को अंदर से मजबूत बनाती है और उन्हें सभी कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में रहने और अनुभव को कुशल बनने में सहायता करती है। सभी के जीवन के लिए शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि शिक्षा लोगों के दिमाग को खोलती है और लोगो को जीवन मे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है क्योंकि शिक्षा ही देश को विकाशील बना सकता है।Letsdiskuss

1 Comments
logo

@kanchanpatel4206 | Posted on October 8, 2023

मनुष्य के जीवन में शिक्षा महत्त्व:-आज के समय में मानव जीवन के लिए शिक्षा का महत्व इतना अधिक बढ़ गया है कि शिक्षा के बिना हर एक इंसान अधूरा रहता है। शिक्षा मनुष्य जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है।, उससे कहीं अधिक महत्त्व शिक्षा का है इसीलिए हमेशा ये ही कहा जाता है कि शिक्षा का मानव जीवन में बहुत महत्त्व है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य में ज्ञान का प्रसार होता है। शिक्षा और ज्ञान,व्यक्तिगत विकास के लिए ही नहीं है, बल्कि यह अर्थव्यवस्था के विकास के लिए भी बहुत जरुरी है। शिक्षा का महत्व ना केवल चार किताबो का ज्ञान पाना होता है बल्कि शिक्षित व्यक्ति शिक्षा को जीवन में सभ्य तरीके से खुद के बर्ताव में उतारता हैं |जिस व्यक्ति के पास शिक्षा का भंडार होता है उसका समाज में अलग ही स्थान होता है,क्योंकि सही शिक्षा ही एकमात्र साधन हैं ऐसी रूढ़िवादी सोच को दूर करके समाज में बदलाव लाने का | इसलिए हर व्यक्ति को शिक्षा लेना बहुत जरुरी हैं।

Letsdiskuss

1 Comments
A

@aanyasingh3213 | Posted on November 8, 2023

आज हम आपको बताएंगे कि मानव जीवन में शिक्षा का क्या महत्व है। मानव जीवन में शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व है यदि वर्तमान समय में कोई व्यक्ति शिक्षित नहीं है तो उसका जीवन पशुओं के समान है। क्योंकि आज के समय में शिक्षा ही मनुष्य के जीवन को ऊंचाइयों को छूने में उसकी मदद करता है। जो व्यक्ति शिक्षित होता है वह अशिक्षित लोगों से बिल्कुल अलग ही दिखाई देता है। यदि आप शिक्षित है तो आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है।और यदि आपके पास शिक्षा नहीं है तो आपको किसी भी प्रकार की नौकरी नहीं मिलेगी। यदि आपको दुनिया के ऐसो आराम चाहिए तो आपके पास शिक्षा होना जरूरी है। जो व्यक्ति अशिक्षित होता है वह पशुओं के समान होता है। क्योंकि उसे दुनिया के बारे में कोई समझ नहीं होती है। और यदि आप शिक्षित नहीं है तो समाज में आपका कोई भी सम्मान नहीं करेगा। इसलिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है।

Article image

1 Comments