prity singh | Posted on
कंप्यूटर को हिंदी में संगणक कहा जाता है चार्ल्स बैबेज ने कंप्यूटर का निर्माण किया था कंप्यूटर शब्द एक इंग्लिश शब्द है जिसकी उत्पत्ति इंग्लिश के शब्द कंप्यूट से हुई है जिसका अर्थ होता है गणना करना इसी कंप्यूट शब्द से बना है कंप्यूटर कंप्यूटर का अर्थ होता है गणना करने वाला इसीलिए कंप्यूटर को संगणक कहा जाता है कंप्यूटर को हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर से बनता है
और पढ़े- Online को हिन्दी में क्या कहते हैं?
0 Comment
| Posted on
कंप्यूटर को संस्कृत में संगणकम् कहते हैं। संस्कृत में कंप्यूटर पद्धति के बारे में पहले ही जानकारी गणित में प्राप्त कर दी गई थी इसलिए इस शब्द का संगणक अर्थ प्रयोग होता है। हिंदी में संगणक कहते हैं। कंप्यूटर की गणना कंप्यूटिंग कहलाती है। यह शाब्दिक अर्थ संगणक के शाब्दिक अर्थ से मिलता है। संस्कृत भाषा कंप्यूटर के लिए बहुत ही उपयुक्त भाषा है। संस्कृत को कंप्यूटर की भाषा बनाने पर अध्ययन किया जा रहा है।
0 Comment
Occupation | Posted on
कंप्यूटर क़ो हिंदी मे संगणक कहते है,आज के समय अधिकतर क्षेत्रों में कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। कंप्यूटर से हम घंटों की गणना को कुछ ही सेकंडो में कर सकते है,इसी वजह से इसको संगणक कहा जाता है, धीरे-धीरे कंप्यूटर से विभिन्न प्रकार के कार्य किया जाने लगा।
कंप्यूटर का उपयोग आज के समय मे ज्यादातर बैंको, इंजीनियर क्षेत्रों तथा शिक्षा के क्षेत्र मे किया जाता है।
0 Comment
| Posted on
आज यहां पर सवाल पूछा गया है कि कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहते हैं तो चलिए मैं आपको बताती हूं कि कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहते हैं दरअसल कंप्यूटर को हिंदी में संगणक कहते हैं क्योंकि इसका काम होता है गिनती करना। और इसके जनक का नाम चार्ल्स बैबेज जिन्होंने कंप्यूटर का आविष्कार किया है। कंप्यूटर को दुनिया का आज सबसे बड़ा आविष्कार माना जाता है। आज मानव जीवन पूरी तरह से कंप्यूटर पर निर्भर हो गया है। ऐसा लगता है कि जैसे कंप्यूटर के बिना जिंदगी जीना आसान नहीं होगा। क्योंकि आज कंप्यूटर की वजह से मानव जीवन पूरी तरह से बदल चुका है।
0 Comment
| Posted on
कंप्यूटर क़ो हिंदी मे संगणक कहते है,कंप्यूटर का इस्तेमाल आज के समय मे हर एक जगह किया जा रहा है। जैसे कि आज कल स्कूलो मे भी कंप्यूटर के माध्यम से बच्चो क़ो पढ़ाया जाता है, और प्रोजेक्ट बनाने के लिए कंप्यूटर की सहायता ली जाती है। इसके अलावा कंप्यूटर से ही आज कल सारे काम होते है, जैसे कि बैंको मे किसी के अकाउंट की एंट्री के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है या फिर बिल बनाने के लिए कंप्यूटर के माध्यम से ही पैसो का हिसाब किया जाता है और कुछ ही मिनटों मे बिल का हिसाब भी हो जाता है, ज्यादा समय भी नहीं लगता है।
0 Comment
| Posted on
दोस्तों अपने कंप्यूटर का उपयोग तो किया ही होगा और आज के समय में हर क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है पर क्या आप जानते हैं कि कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहते हैं अरे नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं तो कंप्यूटर को हिंदी में संगणक कहा जाता है कंप्यूटर को 1822 में चार्ल्स बबेज ने बनाया था। पहले के समय में कंप्यूटर कमरे के बराबर होते थे लेकिन अब कंप्यूटर ने छोटा रूप ले लिया है अब आप कंप्यूटर को अपने बैग में भी लेकर घूम सकते हैं।
0 Comment