Others

अश्लील क्या है- नज़रिया या कपड़े ?

image

| Updated on September 18, 2023 | others

अश्लील क्या है- नज़रिया या कपड़े ?

4 Answers
1,097 views
S

@setukushwaha4049 | Posted on April 28, 2022

मेरे ख्याल से अश्लीलता लोगो के नज़रियो मे होता है, क्योंकि आज कल मॉडल कपड़े हर एक लेडीज़, लड़कियां पहनना पसंद करती है। जरूरी नहीं होता है कि मॉडल कपड़े पहनने वाली लड़कियां अश्लीलता का प्रदर्शन करती है, वह अपनी शौक पूरी करने के लिए मॉडल कपड़े पहनती है। लोगो कि सोच गलत होती है, इसलिए वह सोचते है कि छोटे या मॉडल कपड़े पहनने वाली लड़कियां अश्लीलता का प्रदर्शन करती है ऐसा बिल्कुल नहीं होता है।Letsdiskuss

और पढ़े- लोगों के मन में अश्लील विचार आने से कैसे रोके?

1 Comments
M

@meenakushwaha8364 | Posted on September 15, 2023

अश्लीलता लोगो के नज़रियो मे होती है, कपड़े चाहे छोटे पहने या बड़े कपड़े हो यदि देखने वाली की नज़र अच्छी होनी चाहिए,उसके लिए सब अच्छा यदि देखने की नज़रिया गलत होती है तो उसके लिए सब कुछ अश्लीलता से ही भरा होता है।


अश्लील शब्द ईश्वर का रचा हुआ शब्द होता है, क्योंकि ज़ब बच्चे जन्म लेते है तो वह कपड़े पहनकर पैदा क्यों नहीं होते है? क्योंकि यह ईश्वर का ही रचा हुआ खेल होता है, इसलिए अश्लीलता शब्द सिर्फ महिलाओ के लिए ही क्यों प्रयोग किया जाता है, पुरुष तो बिना कपड़ो के इधर -उधर घूमते रहते है फिर उन्हें कुछ नहीं बोला जाता है। यदि महिलाएं छोटे कपड़े पहनकर घर से बाहर जाती है तो उनके साथ छेड़छाड़, रेप जैसे घिनोने अपराध होते है। इसमें महिलाओ, लड़कियों क्या गलती है क्या वह छोटे कपड़े नहीं पहन सकती है, उन्हें भी हक है अपना जीवन आपने तरीके से जीने का, छोटे कपड़े पहनने से महिलाएं लड़कियाँ चरित्रहींन नहीं हो जाती है।

Letsdiskuss

और पढ़े-- लोगों के मन में अश्लील विचार आने का क्या कारण है ?

1 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on September 17, 2023

आप जानना चाहते हैं कि अश्लीलता क्या है कपड़े या लोगों का नजरिया तो मेरे ख्याल से लगता है कि अश्लीलता कपड़े नहीं लोगों के नजरिया में है क्योंकि अश्लीलता कपड़ों को नहीं कह सकते क्योंकि आज के समय में इतना अधिक फैशन बढ़ गया है कि लोग खुद को सुंदर दिखने के लिए छोटे-छोटे कपड़े पहनते हैं कपड़े पहनने से तो शरीर ढकता है ना की अश्लीलता दिखाई देती है इसलिए यह कहना गलत होगा कि कपड़े अश्लीलता है अश्लीलता तो लोगों के नजरों में रहती है इसलिए किसी को भी देखकर उसको यह नहीं कहना चाहिए कि वह अश्लील है, यदि आज के समय में महिलाएं छोटे कपड़े पहनती है तो उन्हें उनके चरित्र के बारे में जज नहीं करना चाहिए कि उसका चरित्र बिगड़ा हुआ है क्योंकि आज के समय में छोटे कपड़े पहनने का फैशन चला है।

Article image

2 Comments
V

@vandnadahiya7717 | Posted on September 17, 2023


दोस्तों आज इस पोस्ट में हम आपको एक जरूरी बात बताएंगे की अश्लीलता किस में होती है नजरिये में या फिर कपड़ों में। आप सभी को पता ही है कि वर्तमान समय के साथ सब लोग मॉडर्न हो रहे हैं लड़कियां मॉडर्न होने के साथ-साथ मॉडर्न कपड़े भी पहनना पसंद करती हैं लेकिन जब लड़कियां मॉडर्न कपड़े पहन कर बाहर निकलती है तो उसे समाज उन्हें गंदी नजर से घूमता है। तो आपको क्या लगता है कि अश्लील कपड़े हैं या नजर दरअसल अश्लीलता कपड़ों में नहीं होती बल्कि नजरिया में होती है। बाहर के देशों में वहां की महिलाएं और लड़कियां शॉर्ट ड्रेस पहन कर घूमती है लेकिन वहां के पुरुष महिलाओं को इस नजरिए से नहीं देखते हैं क्योंकि यह सब उन लोगों और समाज का काम होता है जिनके पास कोई काम नहीं होता है। लेकिन आज भी हमारे समाज में एक ऐसा भी समाज है जिसमें महिलाएं कम कपड़े पहनती हैं वह आदिवासी समाज है क्योंकि वहां की महिलाएं कम कपड़े पहनती हैं लेकिन वहां के पुरुष महिलाओं को गंदी नजर से कभी नहीं देखते हैं।

Article image

1 Comments