क्रोध और तनाव को दूर करने के लिए कौन सा ...

image

| Updated on January 14, 2022 | Health-beauty

क्रोध और तनाव को दूर करने के लिए कौन सा योगासन करना चाहिए?

2 Answers
365 views
logo

@krishnapatel8792 | Posted on January 14, 2022

क्रोध तनाव को दूर करने के लिए आप गर्भसान योग कर सकते हैं इस योग को करने से मन को शांति मिलती है शरीर भी स्वस्थ रहता है कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

गर्भसान योग करने का तरीका :-

इस योग को करने के लिए एक चटाई में बैठ जाएं इसके बाद अपने दोनों हाथों को जाँघ और पिंडलियों के बीच से फंसा कर कोहोनियों तक बाहर निकाले और दोनों कोहोनियों को मोड़ते हुए दोनों घुटनों के ऊपर की ओर ले जाएं।

इसके बाद अपने शरीर को संतुलित रखते हुए दोनों हाथों से दोनों कानों को पकड़े

इसे करते वक्त शरीर का पूरा भार कमर के नीचे वाले हिस्से पर डालें।

इस स्थिति को करते वक्त कम से कम 2 मिनट तक इसी पोजीशन में रहे। फिर इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाए।

इस योग का अभ्यास आप रोज 5 मिनट अवश्य करें।Letsdiskuss

और पढ़े- क्या तनाव ग्रस्त लोग अपने लक्ष्य से दूर रहते है, तनाव होने की वजह बताइये?

1 Comments
logo

@aanchalsingh1985 | Posted on January 14, 2022

हमें क्रोध और तनाव को दूर करने के लिए गर्भासन योग करना चाहिए। और गर्भासन योग करने से हमें कई लाभ मिलते हैं.।

गर्भासन योग लड़कियों और स्त्रियों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है इस योग को करने से पेट की मांसपेशियों का खिंचाव आता है जिससे मासिक धर्म में होने वाले दर्द और परेशानी से राहत मिलती है जिसके कारण हमारा क्रोध और तनाव भी दूर होता है.।

और अगर जिन व्यक्तियों को अधिक क्रोध आता है तो वह अक्सर तनाव में रहते हैं तो उन्हें गर्भासन योग करना चाहिए जिससे उनका मन शांत हो और अपने मन को शांत और एकाग्रता बढ़ाने में उन्हें मदद मिले। तो उन व्यक्तियों को रोजाना ही गर्भासन योग करना चाहिए.।Letsdiskuss

और पढ़े- क्या योग से मानव तनाव दूर होता है ?

1 Comments