Zest Premio is based on XMS diesel version.
Zest Premio is based on XMS diesel version.
टाटा zest प्रीमियो टाटा की सबकंपैक्ट सेडान कार है | इस कार में 13 नए फीचर्स है जो इसे प्रीमियम कार का दर्जा देते हैं | काली चमकदार छत, काले ORVMs, स्मोक्ड हेडलैंप, ड्यूल टोन बंपर्स, चमकदार काली रिम, बूट पर विशेष संस्करण बैज, स्पोर्टी पियानो ब्लैक स्पोइलर, बॉडी कलर्ड हैंडल, टर्न इंडिकेटर के साथ ORVMs आदि इसके कुछ बाहरी आकर्षण के फीचर हैं |
कार के अन्दर PREMIO ब्रांडिंग वाली सीट, ड्यूल टोन डैशबोर्ड, ड्यूल टोन इंटीरियर, अगले दरवाजे पर आर्म रेस्ट, हारमन का स्टीरियो सिस्टम, नेविगेशन ऐप, 6 स्पीकर्स और स्टीयरिंग पर कंट्रोल्स ने इस कार को सचमुच में प्रीमियम बना दिया है | ऐ बी एस, दो एयरबैग, ई बी डी और एनकैप की क्रेश टेस्ट में 4 की रेटिंग वाली इस कार में वाकई में सभी प्रीमियम फीचर समाए हैं |
रिमोट लॉकिंग, पावर विंडोज, पावर मिरर, टिल्ट स्टीयरिंग और एडजस्ट करने वाले हेड रेस्ट इसके कुछ ऐसे फीचर है जो इसे इस सेगमेंट की बेहतरीन फीचर वाली कार बनाते हैं |
इस कार की ईंधन क्षमता 23 किमी प्रति लीटर है इसका वजन 1,167 किलो है | इसकी ईंधन टैंक क्षमता 44 लीटर है | 55 किलोवाट हॉर्सपावर वाले इंजन से लैस इस